{"_id":"5bd1f63dbdec22693d120f4c","slug":"101540486717-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर छात्र स्कूल में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर छात्र स्कूल में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर शुरू
Updated Thu, 25 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात दिन स्वयंसेवी छेड़ेंगे स्वच्छता अभियान
रामपुर स्कूल में एनएसएस शिविर का शुभारंभ
रामपुर बुशहर। पद्म वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में वीरवार से राष्ट्रीय स्वयं सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर शुरू हुआ। शिविर के शुभारंभ अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य बीडी कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवियों को एनएसएस का महत्व और इसके लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रणवीर मेहता ने बताया कि सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयं सेवी विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। शिविर के दौरान स्वयं सेवी वार्ड नंबर सात के पेयजल स्रोतों, अस्पताल, स्कूल परिसर, शीशमहल और आसपास के क्षेत्रों में जाकर स्वच्छता अभियान चलाएंगे। सात दिनों तक शिविर में विभिन्न विभागों से आए वक्ता अपने-अपने विभागों से जुड़ी जानकारी स्वयंसेवियों को मुहैया करवाएंगे। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष तिलक शर्मा और अन्य मौजूद रहे।