{"_id":"5bc615f5bdec2269952db53d","slug":"101539708405-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजत हत्याकांड को लेकर नेरवा में 22 अक्तूबर को होगा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजत हत्याकांड को लेकर नेरवा में 22 अक्तूबर को होगा प्रदर्शन
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजत हत्याकांड को लेकर नेरवा में निकालेंगे रैली
अनुसूचित जाति संगठन तथा कोली समाज करेगा विरोध प्रदर्शन
चौपाल (रोहड़ू)। नेरवा में पांच अक्तूबर को हुए रजत हत्याकांड मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। अनुसूचित जाति संगठन तथा कोली समाज के प्रदेश पदाधिकारी पीड़ित परिवार से मिले। संगठन ने निर्णय लिया कि आगामी 22 अक्तूबर को नेरवा बाजार में विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। अनुसूचित जाति संगठन तथा कोली समाज पदाधिकारियों ने एसडीएम चौपाल को ज्ञापन सौंपकर इस संबंध में अवगत करवा दिया है।
कोली समाज के अध्यक्ष हरी डोगरा ने कहा कि नेरवा में बिगड़ रही कानून व्यवस्था, रजत के हत्यारों को फांसी की सजा, स्थानीय पुलिस का तबादला, नाबालिग हत्यारों की आयु की मेडिकल बोर्ड से जांच आदि मुद्दों के आधार पर रोष रैली निकाली जाएगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे इस विरोध रैली में बढ़-चढ़ कर भाग लें। इस अवसर पर अनुसूचित जाति संगठन के अध्यक्ष संत राम गाजटा, पूर्व अध्यक्ष अनुसूचित जाति संगठन जीत सिंह नेहटा, गणेश चंद बस्टा, भगत ममटा और रमेश चंद भी उपस्थित रहे।