फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   लोकसभा चुनावों के लिए बैठक में बनाई रणनीति

लोकसभा चुनावों के लिए बैठक में बनाई रणनीति

Mon, 08 Oct 2018 10:08 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
सत्या गाजटा को शिमला लोस
विज्ञापन

क्षेत्र से प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव
लोकसभा चुनावों के लिए बैठक में बनाई रणनीति
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ब्लॉक कांग्रेस ठियोग की बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए शिमला लोकसभा क्षेत्र से सत्या गाजटा को प्रत्याशी बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया है। सत्या गाजटा वर्तमान में प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव हैं और ठियोग की सैंज पंचायत की प्रधान रह चुकी हैं। बैठक में इस प्रस्ताव का समर्थन पूरी कार्यकारिणी व सोशल मीडिया प्रकोष्ठ ने किया। बैठक अध्यक्ष ब्रह्मानंद शर्मा की अध्यक्षता में सरॉय हॉल ठियोग में आयोजित हुई।
बैठक में जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बलदेव कंवर, श्यामसुंदर शर्मा और भगतराम शर्मा का स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य दीपक राठौर ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स ने विश्व बैंक से 12 सौ करोड़ का जो प्रोजेक्ट लाया था, उसे वर्तमान भाजपा सरकार तोड़ मरोड़ कर लागू करने की कोशिश कर रही है। इसके चलते विश्व बैंक ने आपत्ति जताते हुए इस प्रोजेक्ट को समाप्त करने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने यदि इस बारे में कोई कोताही बरती तो कांग्रेस जल्द ही आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। इस बागवानी प्रोजेक्ट को उसी प्रारूप में लागू किया जाए, जिसमें यह मंजूर हुआ था। इसे लेकर जल्द की प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे। पदाधिकारियों ने पूर्व सरकार की ओर से ठियोग क्षेत्र में शुरू किए गए करोड़ों के विकास कार्यों को जल्द पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार अपने नौ महीनों के कार्यकाल में अभी तक बस स्टैंड का कार्य पूरा नहीं कर पाई है। बाईपास का कार्य भी काफी धीमी गति से चल रहा है। अन्य प्रोजेक्ट पर भी सरकार अधिक रूचि नहीं दिखा रही है। इस मौके पर रोशन ठाकुर, लोकेंद्र, बलदेव कंवर, कल्पना कंवर, करूणा, सत्या गाजटा, भगतराम शर्मा, श्याम हेटा, राघव जोशी, राकेश कश्यप, दीपराम के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed