फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rajiv Kumar took oath as the Chairman of the HP Rajya Chayan Aayog

HP Rajya Chayan Aayog: राजीव कुमार ने ली राज्य चयन आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ, दो महीने पहले हुई थी नियुक्ति

Tue, 12 Nov 2024 10:01 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 12 Nov 2024 10:01 PM IST
सार

मंगलवार को राजीव कुमार ने हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर के अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। राजीव कुमार की नियुक्ति करीब दो महीने पहले हो गई थी, मगर वह स्वास्थ्य कारणों से शपथ नहीं ले पाए थे। 

विज्ञापन
Rajiv Kumar took oath as the Chairman of the HP Rajya Chayan Aayog
राजीव कुमार - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी राजीव कुमार ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर के अध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने प्रदेश सचिवालय में उन्हें शपथ दिलाई। राजीव कुमार की नियुक्ति करीब दो महीने पहले हो गई थी, मगर वह स्वास्थ्य कारणों से शपथ नहीं ले पाए थे। अब शपथ लेने के बाद वह हमीरपुर में पदभार ग्रहण कर लेंगे। उल्लेखनीय है कि सुक्खू सरकार ने सत्ता में आने के बाद पुराने राज्य कर्मचारी आयोग को भंग कर दिया था।

विज्ञापन


भर्तियों में धांधलियों को उजाकर करने के बाद यह कार्रवाई की गई। अब नया हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग गठित किया गया है। इसके अध्यक्ष के रूप में सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी राजीव कुमार की नियुक्ति की गई है। शपथ ग्रहण करने के बाद राजीव कुमार ने कहा कि आयोग में भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए चयन प्रक्रिया में अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग कर भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध और त्रुटि रहित बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
Trending Videos

भर्ती प्रक्रिया को करेंगे डिजिटल : राजीव
प्रदेश राज्य चयन आयोग में आधुनिक तकनीक अपनाकर भर्तियां की जाएंगी और युवाओं से न्याय किया जाएगा। यह बात आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव कुमार ने कही। राजीव बोले - मेरे पास केंद्र सरकार में बतौर संयुक्त सचिव आईटी के क्षेत्र में काम करने का करीब छह साल का अनुभव है। जो सीखा, उसे राज्य चयन आयोग की कार्यशैली में आजमाया जाएगा। आयोग की कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त बनाया जाएगा। मंगलवार को शपथ लेने के बाद अमर उजाला से विशेष बातचीत में आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। राजीव कुमार ने कहा कि साक्षात्कार की प्रणाली पहले ही खत्म की जा चुकी है। अब जो भी भर्तियां होंगी, उन्हें और पारदर्शी तरीके से करने के उपाय तलाशे जाएंगे और उन्हें लागू किया जाएगा। 
विज्ञापन

मेरिट और पात्रता की किसी सूरत में नहीं होगी अनदेखी
विवादों के बाद भंग होने के बाद नए स्वरूप वाला आयोग को लेकर उन्होंने कहा कि यह युवाओं के साथ न्याय करेगा। मेरिट और पात्रता को किसी भी सूरत में अनदेखा नहीं किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया को ऐसा फूलप्रूफ बनाया जाएगा कि कहीं भी गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं होगी। राजीव कुमार ने कहा कि अगर भर्ती प्रक्रिया को शत-प्रतिशत डिजिटाइज किया जाएगा तो किसी भी तरह की अनियमितताओं की कोई भी आशंका नहीं रहती है। इस दिशा में भी आयोग काम करेगा। 

विज्ञापन

भर्ती में तेजी लाएंगे
उन्होंने माना कि यह सही है कि बीच में विवाद के कारण भर्ती प्रक्रिया में गतिरोध पैदा हुआ, मगर इसकी क्षतिपूर्ति के लिए भर्ती करने की इस प्रक्रिया को तेज किया जाएगा। आयोग के दो और सदस्य भी जल्दी शपथ लेंगे और कार्यभार संभाल लेंगे। राजीव कुमार ने कहा कि जल्दी ही वे भी अपना काम संभाल लेंगे। उन्होंने कहा िक आयोग में तीन ही सदस्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed