फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rajiv Bindal Says: State Govt Attempting to Hijack the Election

Himachal: राजीव बिंदल बोले- चुनाव हाईजैक करने का प्रयास कर रही राज्य सरकार

Fri, 08 May 2026 05:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 May 2026 05:42 PM IST
सार

सरकार निगम चुनाव को प्रभावित करने के लिए प्रशासनिक मशीनरी का खुला दुरुपयोग कर रही है। अधिकारियों और प्रशासनिक तंत्र पर दबाव बनाकर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Rajiv Bindal Says: State Govt Attempting to Hijack the Election
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार निगम चुनाव को प्रभावित करने के लिए प्रशासनिक मशीनरी का खुला दुरुपयोग कर रही है। अधिकारियों और प्रशासनिक तंत्र पर दबाव बनाकर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। डॉ. बिंदल ने कहा कि सोलन नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर तीन से भाजपा समर्थित उम्मीदवार का नामांकन पत्र रद्द किया जाना कांग्रेस की सुनियोजित साजिश का हिस्सा था। भाजपा उम्मीदवार को चुनाव मैदान से बाहर करने के लिए सत्ता का दुरुपयोग किया गया, लेकिन हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने हस्तक्षेप करते हुए भाजपा समर्थित उम्मीदवार को चुनाव लड़ने का अधिकार प्रदान किया। उच्च न्यायालय का यह निर्णय स्पष्ट रूप से साबित करता है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव को हाईजैक करने के लिए हर प्रकार के हथकंडे अपनाने में लगी हुई है।

विज्ञापन

कांग्रेस की आर्थिक नीति विफल : जमवाल
 भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति पूरी तरह चरमरा चुकी है। आज प्रदेश सरकार को कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और दैनिक खर्च चलाने के लिए लगातार कर्ज लेना पड़ रहा है, जो इस सरकार की विफल आर्थिक नीतियों का सबसे बड़ा प्रमाण है। सरकार 500 करोड़ रुपये का नया ऋण लेने की तैयारी कर रही है, जबकि इससे पहले भी सरकार हजारों करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है। इससे साफ है कि कांग्रेस सरकार के पास न तो आर्थिक दृष्टि है और न ही वित्तीय प्रबंधन की कोई स्पष्ट नीति। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed