{"_id":"67dc447c14ecb9d8d7097cbb","slug":"punjab-police-will-provide-security-to-hrtc-buses-punjab-director-general-of-police-assured-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh: एचआरटीसी बसों की सुरक्षा करेगी पंजाब पुलिस, पंजाब के पुलिस महानिदेशक ने दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh: एचआरटीसी बसों की सुरक्षा करेगी पंजाब पुलिस, पंजाब के पुलिस महानिदेशक ने दिया आश्वासन
Thu, 20 Mar 2025 10:08 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 20 Mar 2025 10:08 PM IST
सार
एचआरटीसी की पंजाब में चलने वाली बसों को पंजाब पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाएगी। डीजीपी पंजाब ने सहयोग का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
डिजाइन फोटो।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की पंजाब में चलने वाली बसों को पंजाब पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाएगी। पुलिस महानिदेशक पंजाब ने इसे लेकर हिमाचल पुलिस को आश्वस्त किया है। पुलिस महानिदेशक अतुल वर्मा ने वीरवार को पंजाब में एचआरटीसी बसों से की गई तोड़फोड़ के मामले में बात की। इस पर डीजीपी पंजाब ने सहयोग का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
उधर पंजाब रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन के अधिकारियों ने भी एचआरटीसी को पंजाब के रूटों पर बसों के संचालन में सहयोग का भरोसा दिलाया है। पीआरटीसी हिमाचल के विभिन्न रूटों पर बसों का संचालन करता है। एचआरटीसी ने परस्पर सहयोग बनाए रखने के लिए पीआरटीसी से सहयोग मांगा था। पीआरटीसी ने पंजाब के बस अड्डों और रूटों पर निगम की मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
उधर, वीरवार को पंजाब के रूटों पर कोई ताजा विवाद की सूचना नहीं है। निगम प्रबंधन ने शुक्रवार से हिमाचल के विभिन्न जिलों से होशियारपुर के लिए चलने वाले 16 रूट बहाल करने का फैसला लिया है। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि होशियारपुर के लिए एचआरटीसी ने 16 में से 10 रूट बंद कर दिए थे। कल से सभी रूटों पर बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन