फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   prisoners will talk to their family via skype

जेल जहां कैदियों को मिलेगी स्काइप पर बात करने की सुविधा

Wed, 17 Jul 2013 03:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
शिमला ब्यूरो Updated Wed, 17 Jul 2013 03:12 PM IST
विज्ञापन
prisoners will talk to their family via skype

शिमला की नाहन जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे इंग्लैंड के एडवर्ड और

विज्ञापन
स्विटजरलैंड के मार्क अब जेल से ही अपने परिजनों से आमने-सामने बात कर सकेंगे। इसके लिए उनके अपनों को लंबी यात्रा कर नाहन आने की जरूरत नहीं होगी।

प्रदेश का जेल विभाग कैदियों को अपनों से बात करने के लिए इंटरनेट की सुविधा दे रहा है। इससे वे स्काइप जैसे माध्यमों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात कर सकेंगे।

वेबकाम के माध्यम से परिजनों से बात करने के साथ-साथ उनका चेहरा भी देख पाएंगे। यह सुविधा कैदियों को एक सप्ताह के भीतर मिलेगी। इसके लिए जेल विभाग अपनी वेबसाइट तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

 
राज्य की जेलों में नाइजीरिया, स्विटजरलैंड, जापान, इंग्लैंड, तिब्बत और टर्की के अलावा देश के विभिन्न जगहों के 1886 कैदी सजा काट रहे हैं। इनमें 86 महिलाएं भी शामिल हैं। टेलीफोन पर बात करने की सुविधा अधिकतर जेलों में कैदियों को मिल रही है, लेकिन वीडियो कांफ्रेंसिंग की तर्ज पर वेबकाम के माध्यम से सीधे बात करने की सुविधा देने वाला हिमाचल संभवत: पहला राज्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक स्तर पर यह सुविधा नाहन, शिमला, मंडी और बिलासपुर की जेलों में मिलेगी।

ऐसे मिलेगी सुविधा
एक सप्ताह के भीतर जेल विभाग की अपनी वेबसाइट लांच हो रही है। इसके बाद प्रदेश की जेलों में बंद कैदी अपनों से बात कर सकेंगे। जिनके घरों में इंटरनेट सुविधा नहीं है, वे साइबर कैफे या लोकमित्र केंद्रों में जाकर रिक्वेस्ट कर सकते हैं। संबंधित जेल सुपरिंटेंडेंट समय और सुविधा के अनुसार कैदियों के परिजनों को बात करने का समय देने को अधिकृत होंगे।


एक हफ्ते के भीतर जेल विभाग वेबसाइट लांच कर रहा है। कैदियों के परिजन अपनों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बात कर पाएंगे। इससे लोगों का समय और पैसा बचेगा और वे अपनों को नजदीक से देख भी पाएंगे।
- एसआर मरडी, एडीजीपी, सीआईडी एवं जेल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed