फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Patient samples will be sent via drone in Himachal Pradesh CM Sukhu issues instructions

हिमाचल प्रदेश: ड्रोन से भेजे जाएंगे मरीजों के सैंपल, इन क्षेत्रों से होगी शुरुआत; CM सुक्खू ने दिए ये निर्देश

Sat, 06 Dec 2025 06:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 06 Dec 2025 06:00 AM IST
सार

हिमाचल में चंबा, लाहौल स्पीति, डोडरा क्वार, बड़ा भंगाल जैसे दुर्गम क्षेत्रों में पैरामेडिकल स्टाफ मरीजों के सैंपल जुटाएगा और इन्हें ड्रोन के माध्यम से जांच के लिए सामुदायिक और आदर्श अस्पतालों की प्रयोगशाला में भेजेगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Patient samples will be sent via drone in Himachal Pradesh CM Sukhu issues instructions
ड्रोन (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल के दुर्गम क्षेत्रों से अब ड्रोन से मरीजों के ब्लड और अन्य सैंपल लिए जाएंगे। लोगों तक जरूरी दवाएं भी ड्रोन से पहुंचाई जाएंगी। जनवरी से इस योजना को शुरू किया जा रहा है। हालांकि हिमाचल में इसका ट्रायल भी हो चुका है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी इस योजना को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। चंबा, लाहौल स्पीति, डोडरा क्वार, बड़ा भंगाल जैसे दुर्गम क्षेत्रों में पैरामेडिकल स्टाफ मरीजों के सैंपल जुटाएगा और इन्हें ड्रोन के माध्यम से जांच के लिए सामुदायिक और आदर्श अस्पतालों की प्रयोगशाला में भेजेगा। सैंपल की रिपोर्ट ऑनलाइन भेजी जाएगी। इसके बाद डाॅक्टर दुर्गम क्षेत्रों में मरीजों का उपचार करेगा।

विज्ञापन


अगर मरीज गंभीर बीमारी से ग्रसित हो तो ऐसी स्थिति में उन्हें मेडिकल कॉलेज या फिर आदर्श अस्पताल में उपचार कराने के लिए भेजेगा। बर्फबारी के चलते भी पर्वतीय क्षेत्रों में लोग स्वास्थ्य सुविधा के लिए अस्पतालों तक नहीं पहुंच पाते हैं। ड्रोन के जरिये लोगों के पास के स्वास्थ्य केंद्रों में जरूरी दवाएं पहुंचाने और सैंपल उठाने की व्यवस्था की जाएगी। प्रदेश सरकार ने हिमाचल के स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ की तैनाती करनी शुरू की है। हर स्वास्थ्य केंद्र में एक डाॅॅक्टर, एक फार्मासिस्ट, तीन बिस्तर लगाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 6 डाॅक्टर और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की जा रही है। इसके बाद सैंपल एकत्र कर उन्हें मेडिकल कॉलेज, जोनल अस्पताल व आदर्श अस्पतालों की प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाना है। स्वास्थ्य सचिव एम, सुधा ने कहा कि हिमाचल में स्वास्थ्य सुविधा को सुदृढ़ किया जा रहा है। ड्रोन के माध्यम से सैंपल उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed