फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   paramedical staff posting in himachal

पैरा मेडिकल स्टाफ की पोस्टिंग जिलों से बाहर भी संभव

Fri, 05 Apr 2013 11:49 AM IST
शिमला/ब्यूरो
शिमला/ब्यूरो Updated Fri, 05 Apr 2013 11:49 AM IST
विज्ञापन
paramedical staff posting in himachal

हिमाचल प्रदेश में पैरा मेडिकल स्टाफ का अब स्टेट कैडर कर दिया गया है। वर्तमान सरकार ने पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के पैरा मेडिकल स्टाफ का जिला कैडर बनाने का निर्णय बदल दिया है।

विज्ञापन


अब संबंधित कर्मचारियों की नियुक्तियां और ट्रांसफर प्रदेश के किसी भी जिले में की जा सकेंगी। यह निर्णय नर्सों, फार्मासिस्टों सहित कई अन्य श्रेणियों को लेकर लिया गया है।
विज्ञापन


पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में भी इस संबंध में अधिसूचना वर्तमान प्रधान सचिव स्वास्थ्य ने ही निकाली थी। उस समय भी वह स्वास्थ्य महकमा देख रहे थे।

अब कांग्रेस शासनकाल में उन्होंने इस निर्णय को वापस लेने की अधिसूचना निकाली है। प्रधान सचिव की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सात सितंबर, 2012 को पैरा मेडिकल स्टाफ की विभिन्न श्रेणियों को जिला कैडर घोषित करने को लेकर निकाली गई अधिसूचना वापस ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस बारे में स्टेट कैडर पूर्व की तरह ही रखा जाएगा। प्रधान सचिव अली रजा रिजवी की ओर से निकाली गई अधिसूचना की प्रतियां महालेखाकार, विशेष सचिव वित्त, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, निदेशक स्वास्थ्य शिक्षा, निदेशक दंत चिकित्सा, प्रधानाचार्य आईजीएमसी शिमला, मेडिकल कालेज टांडा, सभी सीएमओ, सभी बीएमओ आदि को भेजी गई हैं।


वर्तमान में प्रदेश में पैरा मेडिकल स्टाफ के तहत लगभग 2500 नर्सें, 984 फार्मासिस्ट सहित लैब तकनीशियन, ओटीए, एक्सरे तकनीशियन, ऑप्थेल्मिक तकनीशियन आदि कई श्रेणियां हैं।

ये सभी अब स्टेट कैडर में ही होंगी। इस निर्णय का प्रदेश फार्मासिस्ट संघ के अध्यक्ष बीरबल शर्मा, ने स्वागत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed