फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   On the night snowfall in Shimla ridge littered with white sheets

शिमला में रात को हिमपात, रिज पर बिछी सफेद चादर

Sat, 11 Jan 2014 01:22 PM IST
अमर उजाला, शिमला
अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 11 Jan 2014 01:22 PM IST
विज्ञापन
On the night snowfall in Shimla ridge littered with white sheets
हिमाचल की ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात तो शिमला शहर में पहले फाहे फिर ओले गिरे।
विज्ञापन


उसके बाद रात नौ बजे रिज पर फाहों का दौर शुरू हो गया। रिज पर बर्फ की पतली चादर बिछ गई। राजधानी से सटे ऊपरी इलाकों जाखू, कुफरी में हल्का हिमपात हुआ है।

धर्मशाला शहर में भी फाहे गिरे हैं। मौसम इस कद्र खराब हो गया है कि शिमला शहर में कभी भी भारी हिमपात हो सकता है। वहीं, पिछले 24 घंटों से लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू, किन्नौर और सिरमौर के पर्वतीय क्षेत्रों में रुक-रुक कर हिमपात हो रहा है।
विज्ञापन


रोहतांग में करीब साढ़े सात सेंटीमीटर ताजा हिमपात रिकार्ड किया गया। चंबा के भरमौर-पांगी और तीसा-सलूणी, सिरमौर की चूड़धार चोटियों पर शुक्रवार दोपहर से हल्की बर्फबारी शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौहराधार, हरिपुरधार, गत्ताधार में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

शिमला जिले के नारकंडा, ठियोग और खड़ापत्थर की चोटियों पर भी शाम पांच बजे के बाद बर्फ के फाहे गिरे और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उधर, धर्मशाला में भी शाम को सवा छह बजे के करीब हल्की बर्फबारी हुई।

खराब मौसम के चलते किन्नौर के रिकांगपिओ और आसपास के कई गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। छह ग्रामीण रूटों पर बस सेवा भी बंद है। मौसम के इस बदले मिजाज से पूरा प्रदेश ठंड की चपेट में है।
मनाली, डलहौजी, सोलन, केलांग, कल्पा में पारा शून्य से नीचे है। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार से प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

शुक्रवार को शिमला में न्यूनतम तापमान 0.4, हमीरपुर 0.9, सुंदरनगर 1.1, ऊना 1.3, भुंतर 2.0, कल्पा -6.4, धर्मशाला 5.6, ऊना 1.3, नाहन 4.4, केलांग -10.1, पालमपुर 4.0, डलहौजी -2.0, सोलन -0.5, चंबा 1.5, मनाली -24, कांगड़ा 3.8, बिलासपुर 3.1 और हमीरपुर 0.9  डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


हालांकि, मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डा. मनमोहन सिंह का कहना है कि शनिवार और रविवार को मौसम साफ रह सकता है। 13 और 14 जनवरी को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed