फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   now entarence test complousary for BEd in himachal pardesh

हिमाचल में अब बीएड के लिए देनी होगी प्रवेश परीक्षा

Wed, 20 Mar 2013 10:46 AM IST
शिमला/ब्यूरो
शिमला/ब्यूरो Updated Wed, 20 Mar 2013 10:46 AM IST
विज्ञापन
now entarence test complousary for BEd in himachal pardesh
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के सरकारी और निजी बीएड कालेजों से बीएड करने के लिए अब प्रवेश परीक्षा देनी होगी। राज्य सरकार ने इस सत्र से दोबारा बीएड एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा शुरू करने का फैसला लिया है। प्रवेश परीक्षा में 35 फीसदी अंक लेने अनिवार्य होंगे। इसमें आवेदन के लिए स्नातक की डिग्री में 50 फीसदी अंकों की अनिवार्यता लागू होगी। 15 फीसदी सीटें प्रदेश के बाहर के छात्रों के लिए आरक्षित होंगी।
विज्ञापन


इसकी मेरिट के आधार पर ही हिमाचल में आगामी सत्र में सरकारी और निजी कालेजों में प्रवेश मिल सकेगा। सचिव शिक्षा की ओर से जारी इसके निर्देश विवि प्रशासन को मिले हैं। हिमाचल में 73 बीएड कालेज हैं। इनमें से दो सरकारी और शेष निजी हैं। इन कालेजों में 8500 सीटें बीएड की हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में तीन साल पहले तक बीएड में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा ली जाती थी। इसके बाद स्नातक की मेरिट के अंकों पर हिमाचल में बीएड में प्रवेश दिया जाने लगा। अब सरकार ने फिर से प्रवेश परीक्षा को शुरू करने का फैसला लिया है। इस प्रवेश परीक्षा की तिथि और पूरा शेड्यूल अब प्रशासन की ओर से शीघ्र ही तैयार किया जाएगा। इसके बाद ही आवेदन मांग कर प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले के वर्षों में छात्र बीएड के लिए आवेदन करते थे। उनके अंकों के आधार पर ही उन्हें कालेजों में प्रवेश काउंसिलिंग के बाद दे दिया जाता था। अब नई व्यवस्था के तहत प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय शिक्षा विभाग की अध्यक्ष सुदर्शना राणा ने माना कि सरकार की ओर से लिखित प्रवेश परीक्षा के बाद ही एडमिशन करवाने के निर्देश मिले हैं। इस पर अब विवि प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है।


फीस बढ़ी, लेकिन लागू होने पर असमंजस
हिमाचल प्रदेश में बीएड कोर्स की फीस को बढ़ाने पर कमेटी ने प्रस्ताव तैयार किया है। इसकी सरकार की ओर से अभी अधिसूचना जारी की जानी है। इसके बाद ही इसके लागू होने पर फैसला लिया जा सकता है। हालांकि बीएड एसोसिएशन के अध्यक्ष आरके शांडिल का दावा है कि इसी सत्र से बढ़ी हुई फीस ली जाएगी। दूसरी तरफ विवि प्रशासन का कहना है कि सरकार की अधिसूचना के बाद ही इसके लागू करने पर फैसला लिया जा सकेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed