फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Muslim artisans are making Dussehra effigies Nahan city Sirmour Himachal Pradesh

मुस्लिम कारीगर बना रहे दशहरे के पुतले: सांप्रदायिक एकता और धार्मिक सौहार्द की मिसाल दे रहा हिमाचल का नाहन शहर

Sun, 28 Sep 2025 03:48 PM IST
अंकेश डोगरा पंकज तन्हा, नाहन (सिरमौर)।
पंकज तन्हा, नाहन (सिरमौर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 28 Sep 2025 03:48 PM IST
सार

1621 में बसे ऐतिहासिक नाहन शहर के चौगान मैदान में दशहरे पर 40 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। आपको बता दें कि हिंदुओं के इस उत्सव में एक मुस्लिम परिवार, साल-दर-साल खुशियों के रंग भरने का कार्य कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Muslim artisans are making Dussehra effigies Nahan city Sirmour Himachal Pradesh
दशहरा उत्सव के लिए पुतले बनाते हुए मुस्लिम कारीगर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

इस देश की गंगा जुमनी संस्कृति और धार्मिक सौहार्द की उम्दा मिसाल पेश करते हुए रियासतकालीन नाहन शहर के चौगान मैदान में मनाए जाने वाले हिंदुओं के दशहरा उत्सव में एक मुस्लिम परिवार, साल-दर-साल खुशियों के रंग भरने का कार्य कर रहा है।

विज्ञापन




यह बेशक उनके लिए धंधा है, लेकिन यह परिवार रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतले बनाते हुए इस बात का भी ख्याल रखता है कि दशहरा के खास दिन हिंदू लोग रावण के पुतले को देखकर वैसा ही महसूस करें जैसा कि उन्होंने उसके बारे में सुना और पढ़ा है। दशहरे के दिन जब हिंदू लोग बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में इन पुतलों को जलाते हैं तो उनको भी बहुत खुशी होती है।

विज्ञापन

यह कहानी है उस मुस्लिम परिवार की जो दशहरे से 9-10 दिन पहले नाहन आकर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले बनाने में जुट जाता है। उत्तर प्रदेश के जिला शामली के थाना कस्बा निवासी मोहम्मद सद्दाम व सलीम अहमद का परिवार पिछले कई साल से नाहन में मनाये जाने वाले दशहरा उत्सव के लिए रावण, मेघनाथ और कुंंभकर्ण के पुतले तैयार कर रहा है।

इस परिवार के 9 से 10 लोग इन पुतलों को बनाने के लिए 7 दिन से नाहन में डटे हुए हैं और देर रात तक कार्य कर रहे हैं। पुतलों के निर्माण के साथ-साथ इनमें आतिशबाजी भरने का कार्य भी यही परिवार कर रहा है। इन पुतलों में 700 से अधिक शक्तिशाली पटाखें लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि यह उनका बेशक खानदारी पेश है लेकिन उनका पूरा परिवार इस पर्व में जरूर शामिल होता है।

विज्ञापन

दशहरे पर होगा 40 फीट ऊंचे रावण का दहन
1621 में बसे ऐतिहासिक नाहन शहर के चौगान मैदान में दशहरे पर 40 फीट ऊंचे रावण का दहन होगा। इसके साथ ही 35 फुट ऊंचे कुंभकर्ण व मेघनाथ के भी पुतले जलाए जाएंगे। आतिशबाजी और सतरंगी रोशनी के साथ यह पर्व शहर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

मुस्लिमों के बिना अधूरी है दशहरे और दीवाली की रौनक
हिंदुओं के सबसे बड़े पर्व दीवाली व दशहरे की रौनक मुस्लिमों के बिना अधूरी ही है। दशहरे पर जहां रावण के पुतलों का निर्माण मुस्लिम कारीगर ही करते हैं। वहीं इस समुदाय के लोग दीवाली पर भी खूब खरीदारी करते हैं और पटाखे भी फोड़ते हैं। इससे दुकानदारों के व्यवसाय को चार चांद लगते हैं।

दशहर उत्सव पर खर्च होंंगे चार लाख
नगर परिषद नाहन की अध्यक्षा श्यामा पुंडीर ने बताया कि दहशरा पर्व पर पुतला निर्माण पर 1.45 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है। दूसरी आतिशबाजी व अन्य कार्यों के लिए अलग से बजट खर्च किया जा रहा है। दशहरे के आयोजन पर चार लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed