फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MP Anurag Thakur said the state is a government of friends and not of the people

Anurag Thakur: सांसद अनुराग ठाकुर बोले- प्रदेश में जनता की नहीं मित्रों की सरकार

Wed, 04 Sep 2024 06:42 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 04 Sep 2024 06:42 PM IST
सार

सांसद अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में सुक्खू सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जनता की बजाय मित्रों की सरकार है। साढ़े तीन लाख से ज्यादा कर्मचारी के खाते में वेतन और पेंशन नहीं आया है। 

विज्ञापन
MP Anurag Thakur said the state is a government of friends and not of the people
सांसद अनुराग ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश ने ऐसे दिन पहले कभी नहीं देखे। प्रदेश में जनता की बजाय मित्रों की सरकार है। चार तारीख होने पर भी कर्मचारी को तनख्वाह न मिली। साढ़े तीन लाख से ज्यादा कर्मचारी के खाते में वेतन और पेंशन नहीं आया है। यह बात सांसद अनुराग ठाकुर ने समीरपुर में पत्रकारों के सवालों के जवाब में कही।

विज्ञापन




उन्होंने कहा कि राजनीतिक नियुक्तियां वालों का वेतन तीस हजार से सीधा एक लाख तीस हजार किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार की ओर से राजनीतिक नियुक्तियां लगातार जारी हैं। कर्मचारी और पेंशनर इंतजार कर रहे हैं लेकिन राजनीतिक नियुक्तियों वाले को गाड़ी, बंगला तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं। इन सुविधाओं के लिए सरकार के पास पैसा है लेकिन कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए नहीं है। विकास और गरीब कल्याण के नाम पर प्रदेश सरकार के पास पैसा नहीं है आखिर यह कैसी सरकार है।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वहां की मुख्यमंत्री महिला होते हुए भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बंगाल के हालात पूरा देश देख रहा है। महिलाओं और बेटियों को न्याय दिलाने के लिए अगर सड़कों पर उतरना पड़े तो इससे बड़ा दुर्भाग्य इस देश में और कोई नहीं हो सकता है। उन्होंने हरियाणा चुनाव से कांग्रेस व आम आदमी पार्टी गठबंधन को लेकर कहा कि देश में बाकी जगहों भी कांग्रेस गठबंधन हारा है। हरियाणा में भी गठबंधन होने पर बुरी तरह कांग्रेस हारेगी। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन से कोई भी हानि नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed