{"_id":"48e1db60-d265-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"mansoon-in-himachal-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में कल से तीन दिन झमाझम बारिश!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में कल से तीन दिन झमाझम बारिश!
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2013 12:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में 12 से 14 जून तक मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। प्रदेश के मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
सोमवार को शिमला में आसमान में भले ही हलके बादल रहे, लेकिन उमस से लोग पूरे दिन परेशान रहे। राजधानी सहित प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई।
विज्ञापन
राजधानी का सोमवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर का 34.9 डिग्री सेल्सियस, भुंतर का 35, कल्पा का 26.8, धर्मशाला का 27.8 डिग्री सेल्सियस, ऊना का 40.4, नाहन का 32.3 और सोलन का अधिकतर तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर, पालमपुर, भोरंज, धर्मशाला, भुंतर से लेकर नाहन के कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई। जोगिंद्रनगर में 10 मिमी, बैजनाथ में 48, पालमपुर में 45, भोरंज में 31, धर्मशाला में 26 और भुंतर में 17 मिमी बारिश सोमवार को रिकार्ड हुई।
मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि तीन दिन तक प्रदेश के मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।