{"_id":"696688d74cd4c7d7300a8128","slug":"yuva-shakti-gutkar-and-warriors-xi-won-the-match-mandi-news-c-90-1-ssml1024-182461-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: युवा शक्ति गुटकर व वॉरियर्स एकादश ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: युवा शक्ति गुटकर व वॉरियर्स एकादश ने जीते मैच
विज्ञापन
मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित अंतरर्राष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉ
मंडी। पड्डल मैदान में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव पर आयोजित नशा मुक्त अभियान क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को पहला मैच युवा शक्ति गुटकर और शिक्षा विभाग मंडी के बीच खेला गया। इसमें युवा शक्ति गुटकर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। शिक्षा विभाग की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 12.5 ओवर में महज 54 रन बनाए।
इसमें सोनू ने 19 गेंदों में 15 रन बनाए। युवा शक्ति गुटकर की ओर से गेंदबाजी करते हुए राहुल ठाकुर ने 4 ओवर में 2 रन देकर चार विकेट लिए। बल्लेबाजी करने उतरी युवा शक्ति गुटकर की टीम ने पांच ओवर में एक विकेट खोकर 55 रन बनाकर आसान जीत हासिल कर ली। इसमें राघव धवन ने 23 गेंदों में 46 रन बनाए। इस मैच में युवा शक्ति गुटकर के राहुल ठाकुर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया।
दूसरा मैच वॉरियर्स एकादश और ड्रीम एकादश तरनोह के बीच खेला गया। इसमें वॉरियर्स एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। वॉरियर्स एकादश ने निर्धारित ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 204 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसमें राजेश ने 36 गेंदों में 54 रन और मानक ने 34 गेंदों में 44 रन का योगदान दिया। ड्रीम एकादश तरनोह की ओर से गेंदबाजी करते हुए कर्म ने चार ओवर में 26 रन देकर दो विकेट लिए। ड्रीम एकादश तरनोह की टीम 12.4 ओवर में 70 रन बनाकर आउट हो गई। इसमें चिराग ने 18 रन बनाए। वॉरियर्स एकादश की ओर से गेंदबाजी करते हुए विक्की ने 1.4 ओवर में 7 रन देकर 4 विकेट लिए। इस मैच में वॉरियर्स एकादश टीम के राजेश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया। वॉरियर्स एकादश ने यह मैच 136 रनों से मैच में जीत हासिल की।