फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Youth told about women empowerment through one-act play

Mandi News: युवाओं ने एकांकी से बताया नारी सशक्तीकरण

Mon, 29 Dec 2025 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Youth told about women empowerment through one-act play
धर्मपुर में अंतर- महाविद्यालय युवा उत्सव के ग्रुप- 4 (थिएटर) में एकांकी में अपनी प्रस्तुती देता
धर्मपुर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में सोमवार को अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव के तहत ग्रुप-4 (थिएटर) प्रतियोगिताओं का शुभारंभ उत्साह, रचनात्मकता और सांस्कृतिक गरिमा के साथ किया गया। सोमवार को पहले दिन एकांकी (वन एक्ट प्ले) प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने अपनी रंगमंचीय प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. शीतल भोपाल एवं प्रो. शैली ठाकुर के कुशल संचालन में हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश चंद धलारिया ने की। प्रथम दिवस में प्रस्तुत एकांकियों में सामाजिक कुरीतियों, पर्यावरण संरक्षण, नारी सशक्तीकरण, मानवीय संवेदनाओं और समकालीन सामाजिक चुनौतियों जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से मंचित किया गया। विद्यार्थियों की सशक्त अभिनय क्षमता, संवाद शैली, भावप्रस्तुति और मंच अनुशासन ने दर्शकों को विशेष रूप से प्रभावित किया। दिनभर महाविद्यालय परिसर में सांस्कृतिक उत्सव का वातावरण बना रहा।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने कहा कि युवा उत्सव विद्यार्थियों की रचनात्मक अभिव्यक्ति, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का प्रभावी मंच है। इससे पहले आयोजन सचिव प्रो. जोगिंद्र सिंह ने विभिन्न महाविद्यालयों से आए प्रतिभागियों को वन एक्ट प्ले से संबंधित नियमों और दिशा-निर्देशों से अवगत करवाया। प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन के लिए निर्णायक मंडल में संजय सूद, इंद्र राज इंदु, राज कुमार, दक्षा शर्मा और भूपेंद्र शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed