फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   youth dead body found in jahu

मंडी के युवक का हमीरपुर में खून से लथपथ मिला शव

Mon, 18 Jul 2016 06:53 PM IST
मंडी
मंडी Updated Mon, 18 Jul 2016 06:53 PM IST
विज्ञापन
youth dead body found in jahu
पुलिस - फोटो : amar ujala
सरकाघाट/जाहू (हमीरपुर)। डाकघर जाहू के पास सड़क पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गश्त के दौरान पुलिस ने सुबह करीब तीन बजे शव को सड़क पर पड़े देखा। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान दिलबर सिंह पुत्र परमाराम निवासी स्योह सरकाघाट जिला मंडी के रूप में हुई है। वहीं, युवक के ‌पिता ने हत्या का अंदेशा जताया है।  
विज्ञापन



दिलवर सिंह चंडीगढ़ में एक निजी कंपनी में काम करता था। 17 जुलाई की रात वह चंडीगढ़ से अपने घर स्योह के लिए एचआरटीसी की बस में आ रहा था। युवक ने चंडीगढ़ से स्योह के लिए टिकट लिया। बस सुबह करीब सवा दो बजे जाहू पहुंची। यहां बस कुछ देर के लिए रुकी। बस तो रवाना हो गई, लेकिन दिलवर सिंह जाहू में ही रह गया। अगली सुबह करीब तीन बजे पुलिस कर्मचारियों ने दिलवर सिंह को डाकघर जाहू के पास सड़क पर खून से लथपथ पाया। शव पर छोटे वाहन के टायर के निशान मिले हैं। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि वाहन की टक्कर से दिलवर की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। करीब चार माह पहले ही दिलवर की शादी हुई थी। मृतक अपने पीछे पत्नी, माता-पिता और भाई छोड़ गया है। पुलिस थाना प्रभारी भोरंज मुकेश कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed