{"_id":"67b37e99f2acb7d9580d965f","slug":"x-ray-facility-started-in-regional-hospital-after-three-days-mandi-news-c-90-1-ssml1025-148199-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: क्षेत्रीय अस्पताल में तीन दिन बाद शुरू हुई एक्सरे सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: क्षेत्रीय अस्पताल में तीन दिन बाद शुरू हुई एक्सरे सुविधा
विज्ञापन
जोनल अस्पताल मंडी में एक्सरे मशीन की जांच पड़ताल करता इंजीनीयर। संवाद
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में खराब हुई एक्सरे मशीन को कंपनी के इंजीनियर ने ठीक कर दिया है। मंगलवार को तीन दिन बाद मरीजों को निशुल्क एक्सरे टेस्ट सुविधा मुहैया होगी। एक्सरे कक्ष में स्थापित अतिरिक्त डिजिटल एक्सरे मशीन को दुरुस्त करने में इंजीनियर प्रयास कर रहे हैं।
बीते शनिवार को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के एक्सरे कक्ष में दीवार पर लगाई गई डिजिटल मशीन दीवार से छिटक कर महिला रेडियोग्राफर पर गिर गई थी। इससे रेडियोग्राफर को भी चोटें आई और मशीन भी खराब हो गई थी। इससे मरीजों को महंगे दामों पर निजी लैब में एक्सरे करवाना पड़ रहा था।
सोमवार को अस्पताल प्रबंधन की ओर से संबंधित कंपनी से संपर्क कर इंजीनियर दल को मशीनों की मरम्मत के लिए बुलाया था। दल ने मशीन को सोमवार सायं तक ठीक कर लिया। पहले से ही खराब पड़ी अतिरिक्त डिजिटल एक्सरे मशीन को भी ठीक किया जा रहा है। मशीन की चपेट में आई महिला को हल्का फ्रेक्चर होने पर अवकाश देकर दूसरे रेडियोग्राफर से सेवाएं ली जा रही हैं।
विज्ञापन
बता दें कि क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में मरीजों की सुविधा के लिए दो सरकारी डिजिटल मशीनों के अलावा जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर अतिरिक्त डिजिटल एक्सरे मशीन स्थापित की गई है। यह मशीन पिछले एक साल से खराब पड़ी है। शहरवासियों और स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से खराब पड़ी मशीन को ठीक करवाने के बारे में उपायुक्त मंडी और रेडक्रॉस सोसायटी सचिव से गुहार लगाई जा रही है। एक साल तक मशीन को ठीक नहीं करवाया जा सकता है।
....
क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के एक्सरे कक्ष में मशीन जमीन पर गिर कर खराब हुई थी। कंपनी से बुलाए इंजीनियर के दल ने मशीन को ठीक कर दिया है। पहले से खराब पड़ी दूसरी मशीन को भी ठीक किया जा रहा है।
-डॉ. धर्म सिंह वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल मंडी
000