फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Wow department... merged Taraswan school into one room building

Mandi News: वाह रे विभाग.... एक कमरे के भवन में मर्ज कर दिया तरस्वाण स्कूल

Tue, 20 Aug 2024 05:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 20 Aug 2024 05:39 PM IST
विज्ञापन
Wow department... merged Taraswan school into one room building
​शैडनुमा कमरे में संचालित शिक्षा खंड द्रंग ​दो की धार दो पाठशाला। यहां अब दूसरे स्कूल को भी मर
शिक्षा खंड द्रंग दो के इस स्कूल धार-2 में मर्ज करने से बढ़ी विद्यार्थियोंं की परेशानी
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन समिति ने शिक्षा विभाग पर लगाया नियमों को दरकिनार करने का आरोप
डिजिटल पर न चलाएं...

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को मर्ज करने का निर्णय कई स्थानों पर विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। आलम यह है कि एक कमरे के टीन की छत्त वाले भवन में चल स्कूल में एक अन्य स्कूल को मर्ज कर दिया गया है। यह कारनामा मंडी जिला के शिक्षा खंड द्रंग-2 में सामने आया है। शिक्षा खंड में सिर्फ नौनिहालों के पंजीकरण को आधार बनाकर पांच प्राइमरी स्कूलों को मर्ज किया जा रहा है।
खंड की राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला तरस्वाण को 3 किलोमीटर दूर स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला धार-2 में मर्ज किया गया है। जबकि धार-2 स्कूल खुद ही एक कमरे के भवन में चलाया जा रहा है। यहां पर नौनिहालों को बैठाने के लिए जगह नहीं है, वहीं अब दूसरे स्कूल के बच्चे कहां बैठाए जाएंगे और सामान कहां रख जाएगा। यह भी समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन

तरस्वाण स्कू0ल प्रबंधन समिति के प्रधान पुरषोत्तम सिंह सहित अन्य अभिभावकों ने कहा है कि तरस्वाण स्कूल की धार-2 स्कूल से तीन किलोमीटर की दूरी है। ऊपर से जंगली रास्ता होने से जानवरों का डर, सर्दी के मौसम में बर्फबारी से नौनिहाल स्कूल नहीं पहुंच पाएंगे। उन्होंने कहा कि प्री प्राइमरी के साथ स्कूल में 6 बच्चों का पंजीकरण है। इस वर्ष बच्चों की 6 वर्ष की शर्त के कारण कोई भी नया दाखिला नहीं हो पाया है। उन्होंने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से आग्रह किया है कि स्कूल के पंजीकरण में प्री प्राइमरी के पंजीकरण को भी शामिल किया जाए। उधर, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्रंग-2 के अध्यक्ष भीम सिंह ठाकुर ने इस मामले पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि द्रंग खंड से भेदभाव किया जा रहा है। इस बारे में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक विजय गुप्ता ने कहा कि विभाग की ओर से मांगी गई रिपोर्ट भेजी थी। यह निर्णय सरकार का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्कूलों की दूरी भी 2 किलोमीटर से ज्यादा
शिक्षा खंड द्रंग-2 की चार अन्य प्राथमिक पाठशालाओं को मर्ज किया जा रहा है, जिनकी दूरी 3 से 5 किलोमीटर के करीब है। राजकीय प्राथमिक पाठशाला झगरकूट को बुलंद स्कूल में मर्ज किया जा रहा है। इसकी दूरी 3 किलोमीटर से अधिक है। वहीं, चेला-1 की चेला-2 से करीब 5 किलोमीटर, बड़ागांव की सिलग से 5 किलोमीटर से अधिक, जबकि राजकीय प्राथमिक पाठशाला टिल्ली पाटन की दूरी राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला कथोग से करीब 5 किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed