फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   women rewarded

बेहतरीन कार्य करने पर महिला मंडल, आशा कार्यकर्ता सम्मानित

Sun, 02 Oct 2016 09:34 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sun, 02 Oct 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
women rewarded
जिलास्तरीय रेडक्रास मेले के समापन पर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
मंडी। ऐतिहासिक पड्डल मैदान में चल रहे जिलास्तरीय रेडक्रॉस मेले का रविवार को समापन हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के अस्पताल कल्याण अनुभाग की उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने की ।
विज्ञापन



प्रतिभा सिंह ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी एक अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था है। रेडक्रॉस के जन्मदाता सर जीन हेनरी ड्यूनॉट के प्रयासों से स्थापित यह संस्था आज विश्व भर में पीड़ितों और असहायों की सेवा में पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। उन्होंने रेडक्रॉस मेले के दौरान करवाई गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं तथा मेरी लाडली कार्यक्रम के तहत बेहतरीन कार्य करने वाले महिला मंडलों, आशा कार्यकर्ताओं एवं पंचायतों को पुरस्कृत भी किया। 
विज्ञापन


फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में वैभवी प्रथम, युक्ति द्वितीय और शारवी वशिष्ठ तृतीय, छात्र वर्ग में मनप्रीत प्रथम, विदित द्वितीय, आर्यन गुप्ता को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया। लोकनृत्य प्रतियोगिता में डीएवी आर्य समाज विजेता, उप विजेता किंग जार्ज पब्लिक स्कूल नेरचौक रहा। द्वितीय वर्ग में विजेता किंग जार्ज पब्लिक स्कूल व उप विजेता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, तृतीय वर्ग में डिग्री कॉलेज मंडी विजेता तथा उप विजेता औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी लाडली अभियान में बेहतरीन कार्य करने पर आशा कार्यकर्ता वनीता देवी, दया कुमारी, चिंता देवी, सर्बजीत कौर, सीमा, चंचल लता, अनुज देवी, रोशनी देवी, अंजना देवी तथा मथरा देवी को भी सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त आशा कार्यकर्ताओं में  जमना देवी, जशोदा देवी, अहिल्या देवी, उर्मिला देवी, बीना देवी तथा दुर्गा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता में लज्जा देवी, बिशनी देवी, रूपा देवी, नागेश्वरी देवी, सीता सकलानी, लता देवी, चंपा देवी, अर्चना देवी तथा मंडी विकास अभियान के तहत मेरी लाडली में बेहतर कार्य करने के लिए गुरु नानक महिला मंडल स्याएं, लक्ष्मी महिला मंडल घट्टा कुम्मी, रिंज महिला मंडल लोहारा को भी सम्मानित किया गया। उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसायटी संदीप कदम ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा जिला रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम शर्मा, जिला मार्केटिंग कमेटी के अध्यक्ष हरेंद्र सेन, पार्षद एवं पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद मंडी पुष्प राज शर्मा, अधिवक्ता तरुण पाठक, अतिरिक्त उपायुक्त पीसी अकेला, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा डा. स्नेहल कदम, पार्षदगण साक्षरता एवं जन विकास समिति के महासचिव राजेंद्र मोहन, सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी ओपी भाटिया, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यगण और विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारियों सहित अनेक गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed