फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The portals of Goddess Simsa are decked up; women will arrive here in the hope of being blessed with children.

Mandi News: सज गए मां सिमसा के द्वार, संतान प्राप्ति की आस में पहुंचेंगी महिलाएं

Sun, 11 Oct 2026 12:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
The portals of Goddess Simsa are decked up; women will arrive here in the hope of being blessed with children.
शरद नवरात्र पर सिमसा मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

हवन-पूजन के साथ शुरू होंगे धार्मिक कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शरद नवरात्र के साथ ही लडभड़ोल स्थित प्रसिद्ध मां शारदा सिमसा माता मंदिर में श्रद्धालुओं की रौनक बढ़ने लगी है। संतान प्राप्ति की कामना लेकर देशभर से महिलाएं यहां पहुंचती हैं। करीब 450 साल पुराने मंदिर में रविवार को पहले नवरात्र पर सुबह साढ़े नौ बजे हवन-पूजन के साथ धार्मिक कार्यक्रम शुरू होंगे।
मान्यता है कि नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर में ठहरने वाली महिलाओं को स्वप्न में संतान प्राप्ति के संकेत मिलते हैं। मंदिर कमेटी के सचिव ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि कई महिलाओं की मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है। अध्यक्ष विनोद शर्मा के अनुसार, नवरात्र में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, बसाही धार स्थित मां चतुर्भुजा मंदिर के कपाट सुबह पांच बजे खुलेंगे। मंदिर में सुबह-शाम विशेष आरती होगी। मां स्यूरी, आशापुरी और बंडेरी माता मंदिरों में भी धार्मिक आयोजन होंगे।
विज्ञापन

बॉक्स
साईं बाजार में शोभायात्रा के बाद पंडाल में विराजेंगी मां दुर्गा
जोगिंद्रनगर के साईं बाजार में 11 से 19 अक्तूबर तक दुर्गा पूजा एवं विसर्जन कार्यक्रम आयोजित होगा। समिति की प्रेस सचिव अमिता बंटा ने बताया कि रविवार को शोभायात्रा के बाद मां दुर्गा महिषासुर मर्दिनी की प्रतिमा सहित अन्य देवी-देवताओं को विधि-विधान से पंडाल में विराजमान किया जाएगा। प्रतिदिन सुबह पूजा-अर्चना और शाम को आरती व भजन संध्या होगी। 19 अक्तूबर को बड़ौण घाट में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed