फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pensioners in Jogindernagar launch protest over non-receipt of financial benefits.

Mandi News: जोगिंद्रनगर में पेंशनरों ने वित्तीय लाभ न मिलने पर खोला मोर्चा

Sun, 11 Oct 2026 12:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Pensioners in Jogindernagar launch protest over non-receipt of financial benefits.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। हिम आंचल पेंशनर महासंघ की जिला स्तरीय त्रैमासिक बैठक शहर के सामुदायिक भवन में जिला प्रधान बली राम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में हिमाचल प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर वित्तीय लाभ न मिलने पर गहरा रोष व्यक्त किया गया।
जिला प्रधान बली राम ठाकुर और जोगिंद्रनगर इकाई के अध्यक्ष नेक राम शास्त्री ने कहा कि वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की संशोधित ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट, कम्यूटेशन राशि और वेतन संशोधन से संबंधित वित्तीय लाभ लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने इसे प्रदेश सरकार की बड़ी नाकामी करार दिया। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों से वेतन विसंगतियों का समाधान न होने के कारण प्रदेश के लगभग 1.80 लाख पेंशनरों को अपने हकों के लिए संघर्ष करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

महासंघ ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि यदि दीपावली से पहले सभी लंबित वित्तीय देनदारियों का भुगतान नहीं किया गया तो प्रदेशभर के पेंशनर चक्का जाम कर हाईवे पर उतरेंगे और जोरदार विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासंघ ने स्पष्ट किया कि पेंशनरों के वित्तीय हितों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के दौरान 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पेंशनरों तथा शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में शीर्ष दस स्थानों पर जगह बनाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed