फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Women of Chukku started cleanliness campaign and raised awareness

Mandi News: चुक्कू की महिलाओं ने सफाई अभियान छेड़ जगाई जागरूकता की अलख

Sun, 19 May 2024 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Women of Chukku started cleanliness campaign and raised awareness
पधर (मंडी)। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहीं आग की घटनाओं से वन संपदा के साथ-साथ अन्य संपत्ति को सुरक्षित बचाने के लिए कई स्वयंसेवी संगठन आगे आ रहे हैं। विकास खंड द्रंग की चुक्कू पंचायत के महिला मंडल चुक्कू की महिलाओं ने वन्य संपदा की सुरक्षा के साथ-साथ वातावरण को सुरक्षित रखने के लिए स्वच्छता की शानदार मुहिम शुरू की है। महिला मंडल की महिलाओं ने जंगलों के साथ लगते सरकारी व गैर सरकारी सभी भवन परिसरों के साथ लगते क्षेत्र को साफ रखने का बीड़ा उठाया है, ताकि आग की संभावनाएं कम हों। इसी कड़ी में महिलाओं ने महिला मंडल प्रधान चंद्रकला चावला की अगुवाई में पंचायत भवन, सामुदायिक भवन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन परिसर और आसपास लगते वन क्षेत्र में तेज तूफान से गिरी चीड़ की पत्तियों का निपटारा कर यहां कूड़े कचरे का भी संग्रहण किया। इसके साथ ही खुले बिखरे प्लास्टिक रैपर और बोतल आदि का भी सुरक्षित निदान किया। महिला मंडल प्रधान चंद्रकला चावला ने कहा कि क्षेत्र में तेज तूफान से भारी मात्रा में चीड़ की पत्तियां यहां पंचायत भवन, सामुदायिक भवन और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन परिसर के पास पहुंची थी। जिससे प्रचंड गर्मी में कभी भी भयंकर आगजनी की घटना घटित हो सकती थी।
विज्ञापन

महिला मंडल की महिलाओं ने स्वच्छता अभियान को अंजाम देकर यहां अनुकूल वातावरण के साथ साथ ऐसी घटनाओं पर विराम लगाने का बखूबी कार्य किया। भविष्य में इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान सपना देवी, चंद्रेश, रुकमणी चावला, अंजू चावला, कृष्णा, पूजा, सकीना, संगीता, कांता और पूजा ठाकुर सहित अन्य महिलाओं ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed