फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Theft in an empty house solved using technical evidence; two accused arrested.

Mandi News: सूने घर में चोरी का तकनीकी साक्ष्यों से खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2026 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Theft in an empty house solved using technical evidence; two accused arrested.
सीसीटीवी, सीडीआर और डंप डाटा से पुलिस पहुंची आरोपियों तक
विज्ञापन

3.14 लाख का चोरी का सामान बरामद, जांच जारी

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। क्षेत्र के सजोड़ी में सूने घर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया करीब 3.14 लाख रुपये का सामान बरामद कर लिया है। आरोपियों ने चोरी के बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़ दिए थे लेकिन तकनीकी जांच में उनकी करतूत सामने आ गई।
पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता रितेश कुमारी पत्नी चमन भारद्वाज अपने बच्चों के साथ गुजरात में रहती हैं। जबकि उनके पति विदेश में नौकरी करते हैं। सजोड़ी स्थित घर में सीसीटीवी कैमरे लगे थे। 3 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे दो संदिग्ध घर के बाहर दिखाई दिए। करीब 11:48 बजे आरोपियों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और सामान चोरी कर लिया। इस संबंध में धर्मपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

मामले की जांच के लिए उपमंडलीय पुलिस अधिकारी धर्मपुर संजीव सूद के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और डंप डाटा का विश्लेषण किया। जांच में चोरी में इस्तेमाल संदिग्ध वाहन की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बाबू राम निवासी बल्ल रामशहर सोलन को हमीरपुर और अनिल कुमार निवासी कटौला रामशहर को रामशहर से गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जिला कारागार मंडी भेज दिया गया। आरोपियों से सामान बरामद कर लिया गया है। बरामद सामान में फ्रिज, वाशिंग मशीन, होम थिएटर, हीटर, वैक्यूम क्लीनर, मिक्सर, पीतल की गागर, कुर्सियां, सोफा कुशन, कपड़े, सूटकेस और अन्य घरेलू सामान शामिल है। पुलिस के अनुसार बरामद सामान की अनुमानित कीमत 3.14 लाख रुपये है। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed