फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Women of 10 assembly constituencies waiting for Rs 1500

Mandi News: 10 विधानसभा क्षेत्रों की महिलाओं को 1500 रुपये का इंतजार

Thu, 28 Nov 2024 05:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 28 Nov 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Women of 10 assembly constituencies waiting for Rs 1500
जिले के 15 विधानसभा क्षेत्रों से प्राप्त हुए हैं 1 लाख 65 हजार आवेदन
विज्ञापन

जिला कल्याण विभाग ने रद्द किए 445 आवेदन पत्र, अन्य की चल रही छंटनी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 10 विधानसभा क्षेत्रों की महिलाएं सरकार की ओर से दिए जाने वाली 1500 रुपये की राशि का इंतजार कर रही हैं। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के बाद से अब तक जिला कांगड़ा के 15 विधानसभा क्षेत्र की 1 लाख 65 हजार 530 महिलाओं ने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है। जिसमें से अभी तक केवल 2233 महिलाओं को ही योजना का लाभ मिला है। वहीं, विभाग की ओर से योजना के लाभ के लिए अपात्र पाई गई 445 महिलाओं के आवेदन पत्र रद्द कर दिए गए हैं।
इसके अलावा 1 लाख 62 हजार 852 महिलाओं के आवेदन बचे हुए हैं। कांगड़ा में अभी भी आवेदनों छंटनी चल रही है। छंटनी का कार्य कल्याण विभाग की ओर से पंचायत स्तर पर किया जा रहा है। कल्याण विभाग की ओर से तीन माह पहले पंचायतों की ग्राम सभाओं में अपात्र महिलाओं की छंटनी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

छंटनी का कार्य चल रहा है और विभाग की ओर से 445 आवेदन पहले ही रद्द हो चुके हैं और अब बचे अन्य 1 लाख 62 हजार 852 महिलाओं की जांच होगी और अपात्र महिलाओं की छंटनी पंचायत स्तर पर की जा रही है और छंटनी के बाद पात्र पाई गई महिलाओं को ही सरकार की ओर से इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 1500 रुपये का लाभ दिया जाएगा। जिला कांगड़ा में जसवां-प्रागपुर की 164 महिलाओं को, नगरोटा में 851, धर्मशाला की 64, इंदौरा की 164 और देहरा की 990 महिलाओं को लाभ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां इतने आवेदन हुए रद्द
बैजनाथ की 90, कांगड़ा की 6, पालमपुर की 14, शाहपुर की 11, सुलह की 16, फतेहुपर की 12, जयसिंहपुर की 155, जसवां-प्रागपुर की 8, ज्वाली की 29 और नगरोटा की 104 महिलाओं के आवेदन पत्र रद्द किए गए हैं।


कोटस:

जिला कांगड़ा में ग्राम सभाओं के माध्यम से योजना में अपात्र पाई जाने वाली महिलाओं के प्रमाण-पत्रों को सत्यापित किया जा रहा है, प्रमाण पत्र सत्यापित होने के बाद ही महिलाओं की जानकारी राशि के लिए शिमला भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी तक 445 महिलाएं ही अपात्र पाई गई हैं और अभी भी छंटनी चल रही है।
- मंजुल ठाकुर, अतिरिक्त जिला कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed