फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   women died in hospital

अस्पताल के लेबर रूम में गर्भवती महिला की मौत, हंगामा

Mon, 19 Sep 2016 06:43 AM IST
मंडी
मंडी Updated Mon, 19 Sep 2016 06:43 AM IST
विज्ञापन
women died in hospital
जोनल अस्पताल मंडी में गर्भवती महिला की मौत के बाद एकत्र हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
मंडी। जोनल अस्पताल मंडी के लेबर रूम में रविवार को प्रसव से पहले गर्भवती महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने लेबर रूम में तैनात स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन के लचर प्रबंधन से जच्चा-बच्चा की जान गई है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और लेबर रूम के स्टाफ के खिलाफ डीसी और पुलिस से शिकायत कर दी है।
विज्ञापन


परिजनों ने अस्पताल में हंगामा भी किया। गर्भवती महिला के साथ आई देवरानी नागेंद्रा ने बताया कि उसकी जेठानी प्रोमिला पत्नी भवन कुमार निवासी त्रैंबला को 15 सितंबर को प्रसव पीड़ा हुई। उसी दिन उसे जोनल अस्पताल मंडी लाया गया और शाम को उसे दाखिल कर लिया। उस दिन गायनी वार्ड में किसी गायनी विशेषज्ञ ने उसकी जांच नहीं की। उसके अगले दिन छुट्टी होने के कारण कोई डाक्टर गायनी वार्ड में जांच के लिए नहीं आए। 17 सितंबर को गायनी विशेषज्ञ ने सुबह लगभग 11 बजे प्रोमिला देवी को चेक किया और दवाई शुरू की। रात को हल्की प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। रविवार सुबह लगभग चार बजे प्रसव पीड़ा तेज हो गई। लेबर रूम में तैनात स्टाफ को जब इस बारे में बताया तो उसे लेबर रूम ले जाया गया। उन्होंने वहां तैनात स्टाफ से डाक्टर को बुलाने को कहा तो उन्होंने कहा कि यह सामान्य पीड़ा है। इसके बाद उसे ग्लूकोज में मिलाकर इंजेक्शन लगाया गया।
विज्ञापन


     कुछ देर बाद प्रसव पीड़ा अचानक बंद हो गई। इतने में डाक्टर भी वहां पहुंच गए, लेकिन डाक्टर के पहुंचने के कुछ ही देर बाद जच्चा व बच्चा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डाक्टर के पहुंचने से कुछ देर पहले बच्चे की गर्भ में मौत हो गई थी। इसके चलते महिला की भी मौत हो गई। नागेंद्रा का कहना है कि यह सब विभाग की लापरवाही से हुआ है। अगर समय पर उसकी जेठानी को चिकित्सा सुविधा मिल जाती तो उसकी जान बच सकती थी। इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. देशराज शर्मा ने कहा कि अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की गई है। वहीं, एसपी मंडी प्रेम ठाकुर ने कहा कि महिला के परिजनों की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed