{"_id":"591dd9674f1c1bd529f2417c","slug":"women-aggitation-againest-wine-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके के विरोध में ईटीओ का घेराव, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेके के विरोध में ईटीओ का घेराव, जाम
मंडी
Updated Thu, 18 May 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर के ललित नगर में शराब ठेका खोलने के विरोध में प्रदर्शन करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के ललित नगर में शराब ठेके का विरोध कर रही महिलाओं ने वीरवार को प्रदर्शन कर आबकारी एवं कराधान विभाग के ईटीओ का घेराव किया। यही नहीं महिलाएं देर रात तक ठेके के विरोध में डटी रहीं और महामाया सड़क पर जाम लगाए रखा। महिलाएं घर के सामने ठेका खोलने का विरोध कर रही हैं। इससे पहले महिलाओं ने मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर और एसडीएम राजीव कुमार को भी ज्ञापन सौंप कर ठेका खोलने का विरोध किया।
विज्ञापन
दूसरी ओर ठेकेदार और आबकारी एवं कराधान विभाग के स्थानीय निरीक्षक ने भी स्कूल से दूरी दिखाकर भवन के पिछले भाग में संकरी गली में एक दो फीट की विंडो का दरवाजा बनाकर ठेका खोल डाला। ठेके का चौतरफा विरोध देख कर विभाग ने ईटीओ शैलजा शर्मा और प्रशासन की ओर से तहसीलदार वेद प्रकाश और नायब तहसीलदार गामा चिश्ती को मौके भेजा। ईटीओ के साथ मौके पर आए निरीक्षक के ठेके के पक्ष में पैरवी करने पर महिलाएं गुस्सा गईं और आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों का घेराव किया। बात बिगड़ती देख ईटीओ शैलजा शर्मा ने किसी तरह लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
इस दौरान प्रशासन की ओर तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को काबू किया। मौके पर मौजूद पार्षद ज्योति जम्वाल, रमा और पूर्व पार्षद ने संयुक्त बयान में कहा कि घर के सामने ठेका खोलने का विरोध किया जा रहा है। करीब दो फीट चौड़ी गली में परिवार रहते हैं तथा महिलाओं और बच्चों का दिन रात आना जाना लगा रहता है। किसी भी हाल में यहां से ठेका बंद किए बिना विरोध समाप्त नहीं होगा। महिलाओं ने नगर परिषद की बिना मंजूरी के अवैध रूप से ठेके के लिए कमरे में दूसरा दरवाजा बनाने के खिलाफ मकान मालिक पर भी कार्रवाई की मांग की है। उधर, तहसीलदार सुंदरनगर वेद प्रकाश ने कहा कि क्षेत्र के तीन पार्षद और स्थानीय लोगों ने ठेका खोलने के विरोध में शिकायत की है, जिसकी जांच की जा रही है। मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।
विज्ञापन