{"_id":"6722385d0cab7549ea0952f6","slug":"woman-dies-due-to-drowning-in-water-tank-mandi-news-c-90-1-mrt1064-139167-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पानी के टैंक में डूबने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पानी के टैंक में डूबने से महिला की मौत
Thu, 31 Oct 2024 07:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 31 Oct 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
कोटली की उपरली सरवाड़ी पंचायत के वार्ड सपलोह में बुधवार दोपहर को पेश आई घटना
डेढ़ साल पहले पति की हुई थी मौत, मामा-पिता की मौत के बाद अकेला रह गया बेटा
दिवाली से एक दिन पहले गांव में पसरा मातम
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी/कोटली। कोटली उपमंडल की उपरली सरवाड़ी पंचायत के वार्ड सपलोह में बुधवार को एक महिला की मनरेगा के तहत बने टैंक में डूबने से मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार महिला पानी पीने के लिए टैंक में गई थी। इस दौरान पैर फिसलने और वजन ज्यादा होने के कारण वह टैंक में गिर गई। बाद में लोगों ने शव को पानी में देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मंडी सदर पुलिस थाना के एसएसओ देशराज टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।
सपलोह वार्ड की पंच सपना ने बताया कि घटना बुधवार दोपहर के समय हुई। महिला की पहचान प्रेमलता 44 वर्षीय के रूप में हुई है। महिला के पति प्रताप सिंह की डेढ़ साल पहले मौत हुई थी। अब दोनों की मौत के बाद घर पर बेटा आदित्य ठाकुर अकेला रह गया है। आदित्य 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। दिवाली से एक दिन पहले हुई इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम है। दिवाली की तैयारी में लगे ग्रामीणों में चीख पुकार मच गई। मृतक महिला गरीब घर से थी और मनरेगा में दिहाड़ी लगाकर किसी तरह गुजारा कर रही थी। अब मां की मौत के बाद बेटा आदित्य अकेला पड़ गया है। आगे कौन आदित्य की परवरिश करेगा, लोगों को इसकी चिंता सताने लग पड़ी रही है।
उधर, एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला पानी के लिए टैंक में गई थी। इसी दौरान गिरने से उसकी मौत हो गई। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल कर रही है।