फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Woman dies after falling from a tree in Saraj's Lambathach

सराज के लंबाथाच में पेड़ से गिरकर महिला की मौत

Fri, 15 Apr 2022 09:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling from a tree in Saraj's Lambathach
थुनाग (मंडी)। सराज क्षेत्र के लंबाथाच गांव में शुक्रवार सायं एक महिला की पेड़ से गिर कर मौत हो गई। महिला पशुओं को चारा लाने के लिए घर के साथ लगते जंगल में गई थी। पेड़ से पांव फिसलने पर महिला गहरी खाई में गिर गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना का पता चलने पर स्थानीय लोगों ने महिला के परिजनों और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार मृतक महिला मीना कुमारी (44) पत्नी बख्शी राम निवासी बजौं, लंबाथाच शुक्रवार सायं जंगल से पशुओं को चारा लेने गई थी।
विज्ञापन

पेड़ से चारा काटते समय महिला का पांव फिसल गया और वह गहरी खाई में गिर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जंजैहली थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि लंबाथाच के बजौं गांव में महिला की पेड़ से गिरने से मौत हुई है। डीएसपी करसोग गीतांजली ने घटना की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed