फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Water quality sensor platform shut down

Mandi News: पानी की गुणवत्ता बताने वाला सेंसर प्लेटफार्म बंद

Sat, 28 Dec 2024 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Water quality sensor platform shut down
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में जल शक्ति विभाग की ओर से स्थापित डिजिटल पेयजल सेंसर प्लेटफार्म बंद होते ही अब पानी की गुणवत्ता का पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की गुणवत्ता पर उपभोक्ताओं के संशय को मिटाने के लिए जल शक्ति विभाग ने डिजिटल तकनीक का सहारा लेकर सार्वजनिक स्थानों में सेंसर युक्त पेयजल प्लेटफार्म लगाए। मिनी सचिवालय के समीप भी पेयजल सेंसर प्लेटफार्म लगाया गया था। इसमें उपभोक्ताओं को पानी की गुणवत्ता का सही पता चल रहा था। मिनी सचिवालय के समीप सेंसर युक्त पेयजल प्लेटफार्म जून 2024 में स्थापित किया था। इसका संचालन सही ढंग से नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

बीते मानसून सीजन में लोग जलजनित रोगों की चपेट में आए थे। इस दौरान जल शक्ति विभाग ने शहरी क्षेत्र में स्थापित वाटर कूलरों के कनेक्शन काट दिए थे। साथ ही डिजिटल पेयजल सेंसर प्लेटफार्म को भी इस्तेमाल में लाना बंद कर दिया था। अब करीब तीन माह से पेयजल सेंसर प्लेटफार्म बंद पड़ा हुआ है। इस कारण पानी की गुणवत्ता को लेकर भी उपभोक्ता आशंकित हैं। इधर, नगर परिषद जोगिंद्रनगर के रामलीला मैदान के अलावा चौंतड़ा और लडभड़ोल क्षेत्र में भी डिजिटल पेयजल प्लेटफार्म स्थापित करने की योजना भी ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
उपमंडल की पंचायतों में पानी की आपूर्ति के लिए स्रोतों से हर रोज सैंपल एकत्रित कर जांच की जा रही है। जल भंडारण टैंकों में पानी की गुणवत्ता की जांच के साथ फिल्टर बेड के माध्यम से भी पानी की शुद्धता की परख होती है। जल्द डिजिटल पेयजल सेंसर युक्त प्लेटफार्म से भी पानी की शुद्धता की जांच शुरू होगी।
-प्यार चंद, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed