फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   water crises in jogindernagar area, villegers protest

पेयजल किल्लत पर गरजे ग्रामीण

Fri, 10 Jun 2022 10:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
water crises in jogindernagar area, villegers protest
जोगिंद्रनगर के मिनी सचिवालय में पेयजल किल्लत को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। ढाई दर्जन गांवों के ग्रामीणों ने पेयजल किल्लत को लेकर मिनी सचिवालय परिसर में करीब तीन घंटे धरना प्रदर्शन कर जलशक्ति विभाग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। माकपा नेता कुशाल भारद्वाज की अगुवाई में ग्रामीणों ने सचिवालय में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

माकपा नेता कुशाल भारद्वाज ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र बसेहड़, सजेहड़, चाहल, भगवार, द्रमण, भराड़ू, नोहली, मरैंच, देहरी, भगवाहर, द्रमण, पलोहन, बदेहड़, बटधार, बनोग, मनारू, टिक्कर, अंद्रालू, स्पैड़ा, बनाहा, भोटू, कुंड, छांब, अथराह, पांडो, कोठी, अलमरा, छौ, रोहाटा, स्पैडू, नेरी, चिम्हणू में पानी की किल्लत बनी हुई है।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग को कई बार लिखित तौर पर अवगत करवाया लेकिन पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। उन्होंने पेयजल ग्रस्त उपरोक्त सभी गांवों में टैंकरों से पानी की आपूर्ति की मांग की है। कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर पेयजल किल्लत का उचित समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण सड़कों में उतरकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एसडीएम को लिखित ज्ञापन सौंपकर जलशक्ति विभाग की लचर कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। एसडीएम विशाल शर्मा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वह जलशक्ति विभाग को नियमित पेयजल आपूर्ति के लिए उचित दिशा-निर्देश देंगे।

जलशक्ति विभाग जोगिंद्रनगर के सहायक अभियंता सूक्ष्म नाग ने कहा कि जिन गांव में पानी की किल्लत पेश आई है, वहां जल्द ही जरूरी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कहा कि गर्मी के कारण प्राकृतिक जलस्रोत सूख रहे हैं। इससे भी पेयजल किल्लत बनी हुई है। समाधान का पूरा प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed