{"_id":"696e6fe9c83ed418be0a0550","slug":"voter-cards-will-be-distributed-to-new-voters-on-25th-gursimar-mandi-news-c-90-1-ssml1045-183074-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए मतदाताओं को 25 को बंटेंगे वोटर कार्ड : गुरसिमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए मतदाताओं को 25 को बंटेंगे वोटर कार्ड : गुरसिमर
विज्ञापन
मंडी। मतदाता जागरूकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में मनाया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन करेंगे।
इस अवसर पर नए पंजीकृत मतदाताओं को वोटर कार्ड वितरित किए जाएंगे तथा उपस्थित मतदाताओं को प्रत्येक चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई जाएगी। यह जानकारी आयोजन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस भारतीय निर्वाचन आयोग की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में हर वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है। बैठक में तहसीलदार निर्वाचन राजेश कुमार, सचिव जिला रेड क्रॉस सोसायटी ओपी भाटिया, नायब तहसीलदार राजेश जोशी, इंस्ट्रक्टर आईटीआई मंडी परवीन कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद