फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Morning walk turns into the final run of life.Morning walk turns into the final run of life.

Mandi News: सुबह की सैर बनी जिंदगी की आखिरी दौड़

Wed, 23 Sep 2026 01:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:00 PM IST
विज्ञापन
Morning walk turns into the final run of life.Morning walk turns into the final run of life.
थुनाग (मंडी)। किसे खबर थी कि मंगलवार की सुहानी सुबह जिंदगी की आखिरी सुबह बन जाएगी। खिलखिलाती उम्र, आंखों में बेहतर भविष्य के सपने और सीने में कुछ कर गुजरने का जज्बा... लेकिन कुदरत को शायद कुछ और ही मंजूर था। बगस्याड बस स्टॉपेज के पास जब 17 वर्षीय जीत ठाकुर अपने साथियों के साथ दौड़ लगा रहा था। तब कोई नहीं जानता था कि यह उसकी जिंदगी की अंतिम दौड़ साबित होगी। सड़क किनारे अचानक गश खाकर गिरे जीत की सांसें ऐसी थमीं कि फिर कभी न लौट सकीं।
विज्ञापन

गांव कथियाला ग्राम पंचायत शिल्हीबागी निवासी जीत ठाकुर पुत्र दामोदर दास रोज की तरह मंगलवार सुबह अपने दोस्तों कुशाल, देसराज और टेक सिंह के साथ सुबह सैर पर निकला था। चारों दोस्तों ने सड़क पर खूब दौड़ लगाई। पसीना पोंछते हुए जैसे ही वे बस स्टॉपेज के पास रुके, जीत अचानक बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। घबराए साथियों ने तुरंत उसे संभाला और आनन-फानन में सिविल अस्पताल बगस्याड पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी रुह जिस्म का साथ छोड़ चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जीत ने महज एक महीने पहले ही आईटीआई बगस्याड में मोटर व्हीकल मेकेनिक ट्रेड में दाखिला लिया था। अपने सपनों को तराशने के लिए वह बगस्याड में किराये का कमरा लेकर दोस्तों के साथ रह रहा था। जीत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है, जिसका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौते चिराग के बुझ जाने से हंसते-खेलते परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कमरा साझेदार दोस्त स्तब्ध हैं। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed