{"_id":"6a60a0af0e1c1e1b230faa7d","slug":"villagers-to-stage-a-sit-in-protest-if-the-underpass-in-kanad-is-not-built-within-45-days-mandi-news-c-90-1-mnd1001-205911-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कनैड में 45 दिनों में अंडरपास नहीं बना तो धरने पर बैठेंगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कनैड में 45 दिनों में अंडरपास नहीं बना तो धरने पर बैठेंगे ग्रामीण
विज्ञापन
ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप आंदोलन की दी चेतावनी
कहा- फोरलेन को पार करने की नहीं कोई व्यवस्था
फोरलेन के दोनों तरफ हैं लोगों की जमीन, छोटे-बड़े संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर स्थित कनैड क्षेत्र के लोगों ने यहां अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर प्रशासन को 45 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी इस जायज मांग पर तय समय के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो वे धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि कनैड में फोरलेन पार करने के लिए न तो अंडरपास की सुविधा है और न ही ओवरब्रिज। इसके चलते स्थानीय लोगों को रोजाना फोरलेन पार करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम पंचायत कनैड की प्रधान दीक्षा चौधरी, जिला परिषद सदस्य किरणा कुमारी और व्यापार मंडल कनैड के सचिव विजय ठाकुर ने बताया कि फोरलेन के दोनों ओर लोगों की जमीन, मकान, स्कूल, सरकारी कार्यालय और अन्य संस्थान स्थित हैं। ऐसे में लोगों का दिनभर आवागमन लगा रहता है। फोरलेन पार करने के लिए उन्हें लंबे समय तक वाहनों के रुकने का इंतजार करना पड़ता है।
सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को होती है, जिन्हें प्रतिदिन स्कूल आने-जाने के दौरान जोखिम उठाना पड़ता है। फोरलेन के दूसरी ओर स्थित पशु चिकित्सालय तक पशुओं को ले जाना भी चुनौतीपूर्ण हो गया है, क्योंकि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि इस मांग को कई बार शासन, प्रशासन और एनएचएआई के समक्ष उठाया जा चुका है लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि अगले 45 दिन के भीतर कनैड में अंडरपास निर्माण की दिशा में कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र के लोग आंदोलन और धरना शुरू करने के लिए मजबूर होंगे।