फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Villagers protested to save Kansa Maidan, Dadur-Baggi road blocked

Mandi News: कंसा मैदान बचाने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, डडौर-बग्गी मार्ग जाम

Sat, 29 Nov 2025 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Villagers protested to save Kansa Maidan, Dadur-Baggi road blocked
मंडी जिला की बल्ह घाटी में कंसा चौक में प्रदर्शन के चलते एंबुलेंस सेवा को रास्ते देते ग्रामीण।
नेरचौक (मंडी)। बल्ह घाटी के कंसा खेल मैदान के अस्तित्व को बचाने के लिए शनिवार को 12 गांवों से 300 से अधिक ग्रामीणों ने शनिवार को कंसा मैदान के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान डडौर-चैलचौक वाया बग्गी सड़क पर जाम लगा दिया। करीब दो घंटे तक मार्ग बंद रहा। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। एक एंबुलेंस भी फंस गई। एंबुलेंस फंसने की जानकारी जब बल्ह की एसडीएम स्मृतिका नेगी को लगी तो उन्होंने तुरंत एंबुलेंस को निकालने के आदेश जारी किए। प्रदर्शन में विधायक इंद्र सिंह गांधी और पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी भी डटे रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने खेल मैदान के साथ निजी स्कूल प्रबंधन की ओर से खड्ड में लगाई जा रही सुरक्षा दीवार का विरोध किया। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।दोपहर बाद करीब 3:30 बजे प्रदर्शनकारियों ने डडौर-चैलचौक वाया बग्गी मार्ग बंद कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि डीएवी स्कूल प्रबंधन की ओर से खड्ड में जो सुरक्षा दीवार लगाई जा रही है, इससे एक तो खड्ड संकरी हो जाएगी और दूसरा कंसा मैदान का अस्तित्व भी खतरे में पड़ जाएगा।
विज्ञापन

बरसात में खड्ड का पानी खेत खलिहानों में तबाही मचाएगा। प्रदर्शनकारियों को समझाने के लिए एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी भी मौके पर पहुंचीं लेकिन लोगों ने उन्हें अनसुना कर मांग पर डटे रहे और प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला उलझने पर डीएसपी मंडी भी मौके पर पहुंचे। उन्हें भी लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि आम जनता की आवाज सुनी जानी चाहिए, सभी के हितों को ध्यान में रखकर कार्य होने चाहिए। पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि जब से डीएवी स्कूल में नए प्रधानाचार्य तैनात हुए हैं, तभी से माहौल तनावपूर्ण बना है। पूर्व मंत्री व डीएसपी के बीच भी हल्की बहस हुई। उनका आरोप था कि डीएसपी स्थानीय लोगों की आवाज नहीं सुन रहे हैं।
....
बरसात में स्कूल भवन को खतरा पैदा हो रहा है। इसलिए स्कूल भवन की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार लगाई जा रही है। पंचायत और स्थानीय लोगों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की थी जहां पर स्कूल के पक्ष में फैसला दिया गया है।

-प्रशांत शर्मा, प्रधानाचार्य, डीएवी स्कूल
.....
लोगों का मानना है कि अगर स्कूल का डंगा लगता है तो खड्ड का स्वरूप बदल जाएगा। इससे खेल मैदान का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। लोगों के पास जाकर उनकी समस्या को सुना गया। डीएवी स्कूल प्रबंधन से आग्रह किया कि वह कुछ देर के लिए अपना काम बंद करें। हालांकि स्कूल प्रबंधन कानून के दायरे में ही अपना कार्य कर रहा है।
-स्मृतिका नेगी, एसडीएम बल्ह
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed