फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Villagers demonstrated in Hukkal against the company constructing NH 3

Mandi News: एनएच तीन का निर्माण कर रही कंपनी के खिलाफ हुक्कल में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 13 Jun 2025 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 13 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated in Hukkal against the company constructing NH 3
हुक्कल में कंपनी के ​खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण। स्रोत : संगठन
धर्मपुर (मंडी)। लौंगनी ग्राम पंचायत के गांव हुक्कल में वीरवार काे पूर्व जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में हिमाचल किसान सभा के बैनर तले ग्रामीणों ने एनएच निर्माता कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने सुबह 10:00 बजे स्कूल के पास एनएच पर इकट्ठा होकर कंपनी के खिलाफ नारे लगाए।
विज्ञापन

इसी दौरान एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल, तहसीलदार रमेश चंद और एसएचओ धर्मपुर मौके पर पहुंचे, जिन्हें मांग पत्र सौंपा गया। उन्होंने समस्याओं को हल करने के लिए शुक्रवार को कंपनी प्रबंधन को तलब किया है।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह ने बताया कि हुक्कल गांव के वाशिंदे और रोजाना गुजरने वाले लोग एनएच निर्माण कार्य से भारी दिक्कतें झेल रहे हैं। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग 03 यूनिट दो का निर्माण कार्य पाड़च्छू से कुमाहरड़ा तक निजी कंपनी कर रही है। हुक्क्ल गांव के प्रवेश द्वार पर ही कल्वर्ट नहीं हैं। स्कूल तक सड़क में गड्ढे ही गड्ढे पड़े हैं। आरोप लगाया कि कंपनी ने 300 से ज्यादा पेड़ अवैध डंपिंग करके नष्ट कर दिए हैं। स्कूल का रास्ता बंद कर दिया है और खेल मैदान मलबे से भर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने लिंक रोड बाधित कर दिया है और रास्ते तोड़ दिए हैं। इस बारे विधायक, प्रशासन और कंपनी को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने 28 स्थानों पर अवैध डंपिंग की है और लौंगणी के पास लगे स्टोन क्रशर के लिए अवैध खनन किया जा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान देश राज पालसरा, सुरेंद्र कौंडल, मोहन लाल, दिनेश काकू, अनिल कुमार, कुलदीप चौहान, बालम राम, कमलेश कुमार, कृष्ण देव व अन्य मौजूद रहे। इस अवसर किसान सभा की कमेटी का भी गठन किया गया, जिसमें कमलेश कुमार को प्रधान, बालम राम को उपप्रधान चुना गया। कृष्ण देव को सचिव, प्रेम सिंह को सह सचिव और कुलदीप चौहान को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

राज कुमार, रत्न पाल, डॉक्टर धनदेव, केहर सिंह, प्रेम सिंह, अंकुश शर्मा, केहर सिंह, सुरेंद्र कौंडल, रोशन लाल शर्मा, पार्वती देवी, कल्पना देवी, बबली देवी, शांता को कमेटी सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed