फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Villagers checked registration documents of migrants

Mandi News: ग्रामीणों ने जांचे प्रवासियों के पंजीकरण दस्तावेज

Fri, 16 Aug 2024 07:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
Villagers checked registration documents of migrants
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल में चोरी की वारदातों के बीच शुक्रवार को बिना पंजीकरण रह रहे प्रवासी लोगों पर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा। ग्रामीणों ने शहरी क्षेत्र में किराए की दुकानों पर कारोबार कर रहे लोगों के पंजीकरण अधूरे पाए जाने पर माहौल तनावपूर्ण बना दिया। इसके चलते पुलिस बल को तैनात करना पड़ा।
विज्ञापन

मामले को शांत करते हुए पुलिस ने बिना पंजीकरण रह रहे अधिकांश लोगों को थाना में तलब किया है। स्थानीय लोगों और पुलिस ने प्रवासियों के दस्तावेजों की जांच की थी। अधिकांश प्रवासियों के दस्तावेजों में अनियमितताएं पाई गईं। कार्यकारी थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने हालात का जायजा लिया। डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि जोगिंद्रनगर में बिना पंजीकरण रह रहे प्रवासी लोगों पर पुलिस आवश्यक कार्रवाई अमल में ला रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed