{"_id":"4a7cbad6d5e1e868ca335ce0d52752db","slug":"victoriya-bridge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक विक्टोरिया पुल का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक विक्टोरिया पुल का होगा कायाकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Fri, 11 Sep 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक विक्टोरिया पुल की लाइफ बढ़ाने के लिए कवायद शुरू हो गई है। रियासतकाल में बने विक्टोरिया पुल के बोझ को कम करने के लिए इसकी फ्लोरिंग बदली जाएगी। ऐतिहासिक पुल की फ्लोरिंग मिलिट्री पुल की तर्ज पर की जाएगी। पुल में अब तारकोल की जगह लोहे की प्लेटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
पुल के भार को कम करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने योजना बनाई है। वर्तमान में 138 वर्ष पुराने विक्टोरिया पुल जर्जर हो चुका है। उचित रखरखाव के अभाव में भी पुल की स्थिति दिनों-दिन खराब होती जा रही है। पुल से गिर रहे पत्थर और शहतीर हादसों को न्योता दे रहे हैं, लेकिन अब जल्द ही पुल की कायाकल्प होगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 12 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। वर्तमान में पुल की फ्लोरिंग में तारकोल बिछा हुआ है। जिससे पुल पर अधिक भार बना हुआ है।
विज्ञापन
पुल की नींव पर बोझ कम करने के उद्देश्य से फ्लोर पर बिछाए गए तारकोल को उखाड़ा जाएगा। इसकी जगह लोहे की प्लेटें लगाई जाएंगी। इधर, लोक निर्माण विभाग मंडी डिवीजन दो के अधिशाषी अभियंता डीसी यादव ने बताया कि विक्टोरिया पुल की फ्लोरिंग को बदलने की योजना है। इसके लिए करीब 12 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। पुल की फ्लोरिंग को बदलकर वजन कम किया जाएगा।
विज्ञापन