फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Veena joined the BJP in the morning and became the Chairperson of the Churag Panchayat Samiti in the afternoon.

Mandi News: सुबह भाजपा में शामिल हुईं वीना, दोपहर में बनीं चुराग पंचायत समिति की अध्यक्ष

Sun, 05 Jul 2026 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Veena joined the BJP in the morning and became the Chairperson of the Churag Panchayat Samiti in the afternoon.
चुराग पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव जीतने के बाद विधायक दीपराज के साथ सदस्य व अन्य
उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा समर्थित रोशनी देवी की जीत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। चुराग पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में शनिवार को हुए घटनाक्रम ने करसोग की राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह बदल दिया। चुनाव से कुछ घंटे पहले तक कांग्रेस से जुड़ी रहीं वीना कपूर ने भाजपा का दामन थाम लिया और दोपहर में पंचायत समिति अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हो गईं। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित रोशनी देवी ने जीत दर्ज कर पंचायत समिति पर भाजपा का कब्जा सुनिश्चित कर दिया।
वीना कपूर के भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद उन्हें अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाए जाने और फिर जीत हासिल करने को भाजपा की बड़ी रणनीतिक सफलता माना जा रहा है। इस घटनाक्रम के बाद पूरे क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। चुनाव से पहले भाजपा ने पंचायत समिति सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया और अंतिम समय में अपने पक्ष में माहौल बनाने में सफलता हासिल की। स्थानीय विधायक दीपराज की सक्रियता और संगठन की रणनीति को भी भाजपा की जीत का अहम कारण माना जा रहा है। वहीं, कांग्रेस के लिए यह परिणाम बड़ा झटका साबित हुआ है। जिस नेता पर पार्टी भरोसा जता रही थी, उनके चुनाव वाले दिन ही भाजपा में शामिल हो जाने से कांग्रेस की रणनीति पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष वीना कपूर ने कहा कि वह राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर पूरे चुराग क्षेत्र के समान विकास के लिए कार्य करेंगी और सभी सदस्यों को साथ लेकर पंचायत समिति को आगे बढ़ाएंगी। उपाध्यक्ष रोशनी देवी ने भी जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का भरोसा जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed