{"_id":"66b4ce2a7bc785114f06b12c","slug":"under-14-sports-events-postponed-mandi-news-c-90-1-ssml1026-132892-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अंडर-14 खेलकूद स्पर्धाएं स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अंडर-14 खेलकूद स्पर्धाएं स्थगित
Thu, 08 Aug 2024 07:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:24 PM IST
विज्ञापन
उपायुक्त के आदेशों के बाद प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने जारी की अधिसूचना
बारिश और आपदा को ध्यान में रखते हुए लिया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला में 14 वर्ष तक की आयु के छात्रों और छात्राओं के जोनल टूर्नामेंट बारिश और आपदाओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन के आदेशों पर स्थगित कर दिए हैं। इसके लिए प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने भी अधिकसूचना जारी कर दी है। इसके मुताबिक यह खेलकूद स्पर्धाएं आगामी आदेशों तक स्थगित कर दी गई हैं और निकट भविष्य में जल्द ही नई तिथियां निर्धारित की जाएंगी। जानकारी के मुताबिक लड़कियों की खेलकूद 10 से 12 अगस्त तक होने थे, जबकि लड़कों की खेलकूद स्पर्धा 14 अगस्त से 16 अगस्त तक आयोजित की जानी थी, मगर बारिश के चलते यह स्थगित करनी पड़ी हैं। उधर, 17 से 20 अगस्त तक किन्हीं कारणों से तय की गई चच्योट-द्वितीय खंड की खेलकूद स्पर्धाएं भी स्थगित हो गई हैं। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक विजय गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा निदेशक की अनुशंसा और उपायुक्त मंडी के निर्देशानुसार जिला में होने वाली अंडर-14 खेलकूद स्पर्धाएं स्थगित कर दी हैं। उन्हाेंने बताया कि अब ये खेलें आगामी दिनों में तय की जाएंगी। उधर, इसकी जानकारी सभी स्कूल प्रबंधकाें को भी दे दी गई है।