फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ultimatum over, instructions to outside traders to pack the goods, The trade fair in Laxmi Bazar was granted by the Board of Trade till August 10.

अल्टीमेटम खत्म, बाहरी कारोबारियों को सामान समेटने के निर्देश

Wed, 11 Aug 2021 11:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Ultimatum over, instructions to outside traders to pack the goods, The trade fair in Laxmi Bazar was granted by the Board of Trade till August 10.
जोगिंद्रनगर(मंडी)। जोगिंद्रनगर शहर के लक्ष्मी बाजार में चल रहे व्यापारिक मेले के कारोबार की अवधि समाप्त होते ही स्थानीय पुलिस थाना प्रभारी और व्यापार मंडल ने तत्काल प्रभाव से सामान समेटने के निर्देश जारी किए हैं। दोनों पक्षों में तय करार के तहत दस अगस्त तक कारोबार करने की सहमति बनी थी। जो अब समाप्त हो चुकी है। ऐसे में बाहरी कारोबारियों को अपना सामान समेट कर शहर से बाहर रुख करने की प्रक्रिया शुरू हुई है। गत 26 जुलाई को पुलिस थाने में स्थानीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय धरवाल के साथ स्थानीय कारोबारियों और व्यापारिक मेले का आयोजन करने वाले प्रतिनिधियों के साथ तय समझौते के अनुसार दस अगस्त तक व्यापारिक गतिविधियों के संचालन पर सहमति बनी थी। आगामी दो दिनों में व्यापारियों ने अपना सामान समेटने का निर्णय लिया गया था। जोगिंद्रनगर शहर में बाहरी राज्य के व्यापारियों की गतिविधियों को लेकर स्थानीय व्यापार मंडल ने विरोध प्रदर्शन कर अपने प्रतिष्ठान भी बंद कर नारेबाजी की थी। उनकी मांगें पूरी न होने पर कारोबारियों ने स्थानीय प्रशासन और मुख्यमंत्री का पुतला जलाने की भी तैयारी कर ली थी। इससे शहर में कई दिनों तक माहौल तनावपूर्ण रहा। दोनों पक्षों में टकराव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल भी शहर की सड़कों में उतारना पड़ा था। इसी बीच पुलिस थाने के प्रभारी प्रीतम जरियाल ने दोनों पक्षों के पदाधिकारियों को पुलिस थाने में आमंत्रित कर विवाद को सुलझाते हुए 27 जुलाई से दस अगस्त तक व्यापारिक मेले के संचालन का हल निकालकर शहर का माहौल शांतिपूर्ण बनाया। इधर थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर प्रीतम जरियाल ने बताया कि शहर के लक्ष्मी बाजार में चल रहे व्यापारिक मेले के कारोबारियों को दस अगस्त तक कारोबार करने का करार खत्म हो चुका है। ऐसे में कारोबारियों को अपना सामान समेटने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed