{"_id":"6abea7c95891109d5904f5a7","slug":"ug-supplementary-exams-will-be-held-at-19-exam-centers-across-five-districts-mandi-news-c-90-1-mnd1001-215709-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पांच जिलों में 19 परीक्षा केंद्रों में होंगी यूजी सप्लीमेंट्री परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पांच जिलों में 19 परीक्षा केंद्रों में होंगी यूजी सप्लीमेंट्री परीक्षा
विज्ञापन
अक्तूबर-नवंबर में करवाई जाएगी परीक्षा
सप्लीमेंट्री परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अक्तूबर और नवंबर 2026 में होने वाली यूजी सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के लिए सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने प्रदेश के पांच जिलों में 19 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। मंडी जिले में बासा (गोहर), धर्मपुर, जोगिंद्रनगर, करसोग, वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी, सरकाघाट, सुंदरनगर, बलद्वाड़ा, द्रंग के नारला और पनारसा, सराज के लंबाथाच तथा संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
इसी तरह लाहौल-स्पीति में कुकुमसेरी, कुल्लू जिले में बंजार, कुल्लू और हरिपुर मनाली, कांगड़ा जिले में धर्मशाला और नूरपुर तथा चंबा स्थित राजकीय महाविद्यालय में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों पर बीए, बीएससी और बीकॉम की परीक्षाएं आयोजित होंगी। यूजी सप्लीमेंट्री परीक्षाएं बीए, बीएससी, बीकॉम, शास्त्री एवं प्राक शास्त्री के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित की गई हैं।

परीक्षा नियंत्रक, एसपीयू मंडी डॉ. सनील ठाकुर ने बताया कि स्नातक कक्षाओं की आगामी सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 3 अक्तूबर तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। यह सुविधा बीए, बीएससी, बीकॉम, शास्त्री और प्राक शास्त्री कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए लागू होगी। परीक्षा फार्म भरने में किसी तरह की समस्या या जानकारी के लिए विद्यार्थी परीक्षा शाखा से संपर्क कर सकते हैं। किसी भी स्थिति में अंतिम तिथि में और विस्तार नहीं दिया जाएगा। पांच जिलों में 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।