फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   High voltage in Jhungi burns electrical equipment, anger among people

Mandi News: झूंगी में हाई वोल्टेज से बिजली उपकरण जले, लोगों में रोष

Fri, 02 Oct 2026 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
High voltage in Jhungi burns electrical equipment, anger among people
निहरी तहसील की झूंगी पंचायत में जला सीपीयू। संवाद
प्रभावितों ने बिजली बोर्ड से जांच कर भरपाई की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। निहरी तहसील की झूंगी पंचायत में हाई वोल्टेज के कारण सरकारी संस्थानों और स्थानीय लोगों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। अचानक वोल्टेज बढ़ने से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झूंगी की कंप्यूटर लैब, बाजार और सरकारी कार्यालयों में रखे कंप्यूटर सहित कई विद्युत उपकरण खराब हो गए।
हाई वोल्टेज के कारण कंप्यूटर अध्यापक मुनीश, पटवारी प्रेम चंद, सुरेंद्र पोल, केयर सिंह और दलीप समेत कई लोगों के उपकरण पलक झपकते ही खराब हो गए। स्थानीय लोगों ने बिजली बोर्ड पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पिछले कई महीनों से दिन में कई बार बिजली के कट लग रहे हैं लेकिन बोर्ड की ओर से समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के संबंध में बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता और लाइनमैन धर्मेंद्र से फोन पर भी बात की गई। इसके बावजूद अभी तक बोर्ड की ओर से न तो घटना की जांच की गई है और न ही नुकसान का जायजा लिया गया है। इससे लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों ने सरकार और बिजली बोर्ड से मामले की गंभीरता से जांच करवाने तथा प्रभावित लोगों को हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। उधर, बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता अंकुश ने बताया कि मामले की रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed