{"_id":"6abeaa9bff18aeef69092124","slug":"construction-of-the-daehar-iti-building-has-been-stalled-for-two-years-due-to-a-lack-of-funds-mandi-news-c-90-1-mnd1021-215719-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बजट के अभाव में दो साल से बंद है डैहर आईटीआई भवन का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बजट के अभाव में दो साल से बंद है डैहर आईटीआई भवन का निर्माण
विज्ञापन
80 फीसदी निर्माण हो चुका है पूरा, 70 प्रशिक्षु ले रहे प्रशिक्षण
13 साल से किराये के भवन में चल रहा डैहर आईटीआई
डिजिटल पर न चलाएं...
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। डैहर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के नए भवन का निर्माण बजट के अभाव में पिछले दो साल से बंद पड़ा है। करीब 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद शेष काम के लिए बजट जारी न होने से भवन का निर्माण अधर में लटक गया है।
वर्ष 2021 में 12.38 करोड़ रुपये के बजट से शुरू हुई इस परियोजना पर वर्ष 2024 तक 10.37 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। इसके बाद सरकार की ओर से निर्माण कार्य के लिए बजट जारी नहीं किया गया। धनराशि उपलब्ध न होने के कारण लोक निर्माण विभाग ने भी काम बंद कर दिया है। विभाग के अनुसार करीब दो करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि मिल जाए तो भवन का शेष निर्माण कार्य पूरा किया जा सकता है।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) डैहर पिछले 13 वर्षों से किराये के भवन में चल रहा है। वर्तमान में इलेक्ट्रिक और सिलाई-कटाई ट्रेड में करीब 70 प्रशिक्षु प्रशिक्षण ले रहे हैं। नया भवन तैयार होने से संस्थान में ट्रेड और अन्य सुविधाओं के विस्तार की उम्मीद है। वहीं, किराये के भवन पर अब तक लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं। वर्तमान में संस्थान को 51 हजार रुपये मासिक किराया देना पड़ रहा है। ऐसे में नए भवन का निर्माण पूरा होने से संस्थान को किराये के खर्च से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बॉक्स
करीब दो करोड़ रुपये की जरूरत
इस भवन का निर्माण कार्य वर्ष 2021 में 12.38 करोड़ रुपये के बजट से शुरू हुआ था। अब तक 10.37 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। शेष निर्माण कार्य पूरा करने के लिए करीब दो करोड़ रुपये की आवश्यकता है। बजट उपलब्ध होने पर भवन का काम पूरा कर दिया जाएगा। -रोशन ठाकुर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग सुंदरनगर