फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Car collides with road roller; six, including three children, critically injured.

Mandi News: रोलर से टकराई कार, तीन बच्चों समेत छह गंभीर घायल

Fri, 02 Oct 2026 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Car collides with road roller; six, including three children, critically injured.
कुन्नू में दुर्घटनाग्रस्त कार। संवाद
नींद की झपकी आने से अनियंत्रित हुई कार
विज्ञापन

भटेहड़-कुन्नू के पास निर्माण कंपनी के रोलर से जा टकराई
संवाद न्यूज एजेसी
पधर (मंडी)। मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भटेहड़-कुन्नू के पास वीरवार सुबह करीब पौने सात बजे तेज रफ्तार ऑल्टो कार सड़क किनारे खड़े रोड रोलर से जा टकराई। हादसे में तीन बच्चों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। रोलर से टकराने के बाद कार घूमकर मंडी की ओर मुड़ गई।
जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार मंडी से चौहारघाटी के थल्टूखोड़ की ओर जा रही थी। भटेहड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान निर्माण कंपनी का रोड रोलर सड़क किनारे खड़ा था। बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और रोड रोलर के पिछले हिस्से से जा टकराई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और निर्माण कंपनी के सुरक्षा कर्मियों ने घायलों को कार से बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को पधर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन बच्चों को जोनल अस्पताल मंडी रेफर किया गया। यहां से आठ वर्षीय जहानवी को एम्स रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

घायलों की पहचान रीता देवी पत्नी जगदीश चंद, तनवी, मुस्कान, जहानवी और शिवानी, सभी पुत्रियां जगदीश चंद निवासी ग्रामण, डाकघर थल्टूखोड़, तहसील पधर तथा मांगणू राम पुत्र टेक चंद निवासी बड़ी बजगाण, तहसील एवं थाना पधर के रूप में हुई है। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध नहीं : महिंद्र
फोरलेन समन्वय समिति के सचिव महिंद्र गुलेरिया के अनुसार, घटनास्थल पर निर्माण कार्य के दौरान पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध नजर नहीं आए। रोड रोलर के पीछे एक साइन बोर्ड रखा हुआ था लेकिन वाहन चालकों को पहले से सचेत करने के लिए पर्याप्त चेतावनी संकेत, अलर्ट टेप, बैरिकेडिंग और उचित पार्किंग अथवा चेतावनी लाइट की व्यवस्था नहीं दिखाई दी। घटनास्थल पर एक ओर निर्माणाधीन सुपर हाईवे और दूसरी ओर सीमित चौड़ाई के कारण सड़क मार्ग काफी संकरा हो गया है। इससे वाहनों के आवागमन में कठिनाई हो रही है। ऐसी परिस्थितियों में निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed