फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two storey house of four brothers burnt to ashes, cash and jewelery in Jaghar

Mandi News: जघार में चार भाइयों का दो मंजिला मकान राख, नकदी और जेवर जले

Wed, 10 Jan 2024 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Two storey house of four brothers burnt to ashes, cash and jewelery in Jaghar
गौहर/बालीचौकी (मंडी)। सिराज घाटी की कल्हणी पंचायत के जघार गांव में आग लगने से चार भाइयों का 8 कमरों का दो मंजिला स्लेटपोश मकान राख हो गया। इस घटना में करीब एक लाख के सोने के गहने और करीब 80 हजार की नकदी भी स्वाह हो गई है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।घटना का पता चलने पर हल्का पटवारी ने मौके पर जाकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी है। ग्राम पंचायत कल्हणी के पूर्व प्रधान खूबे राम के अनुसार बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे कल्हणी पंचायत के जघार गांव निवासी कुंदन लाल, रोशन लाल, वेद राम और गंगा राम सभी पुत्र माघु राम के संयुक्त दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपड़ोस के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पेयजल लाइन जोड़ कर बाल्टियों की मदद से इस बुझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रर्याप्त पानी न होने के चलते ग्रामीणों का प्रयास सफल नहीं हो पाया। देखते ही देखते पूरा मकान आग की लपटों में घिर कर राख हो गया। पीड़ित कुंदन लाल ने बताया कि हाल ही में परिवार में बेटी की शादी हुई थी और उसके सोने, चांदी के गहने और चारों भाइयों के पास मौजूद करीब 80 हजार की नकदी सहित घर का फर्नीचर, रसोई का सामान, राशन, कपड़े, बिस्तर सहित अन्य साजो सामान जलकर राख हो गया। किसी भी चीज को बचाया नहीं जा सका। पटवारी किरन देवी ने बताया कि मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट विभागीय उच्चाधिकारियों को भेज दी है। इस घटना में परिवार को करीब 5 लाख का नुकसान आंका गया है। तहसीलदार थुनाग अमित कलथाइक ने कहा कि प्रशासन की तरफ से पीड़ितों को तिरपाल और अन्य राहत दी गई है। उन्होंने बताया कि विभागीय नियमानुसार ही पीड़ितों को मुआवजा राशि दी जाएगी। एसपी सौम्या साम्बशिवन ने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सड़क सुविधा होती तो बच जाता मकान
जघार गांव में 15-20 मकान हैं, जहां सड़क सुविधा न होने के चलते आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। गांव में जल शक्ति विभाग की ओर से पेयजल सुविधा मुहैया करवाई है, लेकिन पानी की पर्याप्त आपूर्ति न होने से भी आग नहीं बुझाई जा सकी। कल्हणी पंचायत की प्रधान खीरामणी ने बताया कि आग लगने से सभी परिवारों का पूरा सामान जल गया है । चारों भाई खेतीबाड़ी कर परिवारों का गुजारा करते हैं। इनकी आर्थिक हालत इतनी ठीक नहीं है कि दोबारा अपने दम पर मकान बना सकें। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि पीड़ितों को हर संभव सहायता दी जाए। सर्दी के मौसम में इन लोगों को रहने की उचित व्यवस्था की जाए। इस बारे में तहसीलदार बालीचौकी नीतिश कुमार ने बताया कि मौके पर जाकर जायजा लिया जाएगा, उसके मुताबिक पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed