फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   two party fight six injured

कुम्मी में दो गुटों के बीच मारपीट, छह घायल

Sun, 07 Aug 2016 10:14 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sun, 07 Aug 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
two party fight six injured
police - फोटो : अमर उजाला

नेरचौक (मंडी)। नेरचौक-बल्ह के कुम्मी गांव में दो गुटों के बीच मारपीट में छह लोग घायल हो गए है। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुम्मी गांव के दया राम पुत्र खीमा ने बल्ह थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि शुक्रवार की रात वह अपने ही गांव के चमारू राम के घर पर किसी समारोह में गया हुआ था। चमारू राम के घर से वापस आते हुए उसे रास्ते में उसी गांव के गाड़ी में सवार चार पांच युवकों ने रोक लिया।
विज्ञापन


एक युवक विनय कुमार ने गाड़ी से पाना निकाल कर उसके सिर पर मार दिया। दया राम ने कहा कि जैसे ही मेरे भाई देव को पता चला वह मुझे छुड़ाने के लिए मौके पर आया तो मारपीट करने वालों ने उसके सिर पर भी धारदार हथियार से वार कर दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। दया राम और देव मंडी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं दूसरे पक्ष भीमू पुत्र नोखू राम ने शिकायत दर्ज करवाई है कि दया राम, तिलक, तन्नू और प्रकाश उसके आंगन में आए और गाली गलौज कर मारपीट करने लग पड़े। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रास केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बल्ह थाना प्रभारी संजीव सूद का कहना है कि कुम्मी में दो गुटों में मारपीट होने पर दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत दर्ज करवाई गई है। दोनों गुटों के लोगों को चोटें आई है।ं जिसमें दो उपचाराधीन हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed