फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   two maleria patient

मंडी अस्पताल में मलेरिया के दो मरीज पहुंचे

Thu, 23 Jun 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Thu, 23 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन

जोनल अस्पताल मंडी में मलेरिया के दो मरीज पहुंचे हैं। दोनों मरीजों में मलेरिया के लक्षण पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। अस्पताल में मलेरिया से पीड़ित दोनों मरीजों का इलाज शुरू हो गया है। दोनों मरीजों में से एक भारतीय सेना में हिमाचल से बाहर तैनात है। वहीं, दूसरा व्यक्ति गत दिनों घूमने के लिए दक्षिण अफ्रीका गया हुआ था।

विज्ञापन


तेज बुखार होने के बाद दोनों मरीज मंडी जोनल अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टरों ने दोनों मरीजों में मलेरिया के लक्षण पाए जाने पर टेस्ट करवाने की सलाह दी। दोनों मरीजों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव पाई गई। उसके बाद अस्पताल प्रशासन ने दोनों का इलाज शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार बल्ह क्षेत्र के बड़सू का पवन कुमार व सरकाघाट के सुनील कुमार में मलेरिया रोग पाया गया है। सुनील कुमार भारतीय सेना में प्रदेश से बाहर कार्यरत हैं।
विज्ञापन


वह घर पर छुट्टी आए थे। जबकि बल्ह के पवन कुमार कुछ दिन पहले दक्षिण अफ्रीका घूमने गए थे। बीमार होने के बाद वह इलाज के लिए मंडी अस्पताल पहुंचे जहां पर जांच में दोनों को मलेरिया से पीड़ित बताया गया। उधर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. जोगिंद्र ठाकुर ने कहा कि मलेरिया से पीड़ित दोनों व्यक्ति गत दिनों प्रदेश के बाहरी राज्यों से आए हैं। दोनों की जांच के बाद मलेरिया रोग होने की पुष्टि हुई है। दोनों का इलाज शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed