फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   two kg charas ceased in kullu

कुल्लू के युवक से दो किलो 120 ग्राम चरस बरामद

Thu, 02 Mar 2017 11:28 PM IST
मंडी
मंडी Updated Thu, 02 Mar 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
two kg charas ceased in kullu
पु‌ल‌िस
नेरचौक/सुंदरनगर (मंडी)। एनएच 21 दिल्ली-मनाली पर कुल्लू से चंडीगढ़ की तरफ जा रही एक गाड़ी से कुल्लू निवासी से दो किलोग्राम से अधिक चरस बरामद की गई है। पुलिस ने गाड़ी समेत चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी व्यक्ति को शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी। बरामद की गई चरस की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बल्ह थाना पुलिस ने एनएच 21 दिल्ली-मनाली पर लुणापानी के समीप शुक्रवार को पौने चार बजे नाका लगा रखा था। इसी दौरान कुल्लू की ओर से चंडीगढ़ जा रही एक गाड़ी को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। लेकिन, चालक ने बैरियर के बीच में गाड़ी को निकालने का प्रयास किया। इससे पहले ही चालक गाड़ी को निकाल पाता पुलिस के जवानों ने तुरंत गाड़ी के चालक को दबोच लिया।
विज्ञापन


बल्ह थाना के प्रभारी संजीव सूद ने कहा कि आरोपी की पहचान सुखी राम पुत्र पीरू राम बंजार कुल्लू के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने चरस को गाड़ी की सीट के नीचे कपड़ों और पोलीथिन के लिफाफे के बीच छुपा कर रखा था। पुलिस ने आरोपी को गाड़ी समेत हिरासत में ले लिया है। आरोपी से दो किलो 120 ग्राम चरस बरामद की गई है। उधर, बीएसएल थाना पुलिस ने सुंदनगर के सुखदेव वाटिका  में गश्त के दौरान आरोपी संजीव कुमार पुत्र तरसेम लाल निवासी नौउली कुल्लू से 71 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed