{"_id":"57dae02d4f1c1b0d47d47911","slug":"two-died-two-injured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हादसों में दो की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हादसों में दो की मौत, दो घायल
मंडी
Updated Thu, 15 Sep 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिवालसर/ सुंदरनगर/मंडी। नेशनल हाईवे मनाली-चडीगढ़ पर पंडोह के समीप डयोड मोड़ के पास मनाली की ओर से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर ब्यास में गिर गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे के बारे मेें सूचित कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार ट्रक चालक नारायण सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी पलहरी तहसील नूरपुर भुंतर में सरिया छोड़ कर लौट रहा था। देर शाम पंडोह के समीप पहुंचते ही अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में गिर गया। वीरवार सुबह स्थानीय लोगों ने ट्रक को नदी किनारे गिरे हुए देखा। लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक चालक को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने ट्रक चालक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे के बारे में मृतक के परिजनों को सूचित कर किया। उधर, विकास खंड बल्ह की ग्राम पंचायत दूसरा खाबू के वार्ड दरब्यास के एक व्यक्ति की ढांक से गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार वीरी सिंह पुत्र मसदी राम दुर्गापुर नलवाड़ मेले में जा रहा था। सड़क से कुछ ही दूरी पर वीरी सिंह का पैर फिसल गया। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोग उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले गए। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उसने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। ग्राम पंचायत दूसरा खाबू के प्रधान नीलम शर्मा, उप प्रधान तातेश्वर राम ने जिला प्रशासन ने मृतक के परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। उधर, उपमंडल सुंदरनगर के तहत तलेली के निकट वीरवार सुबह तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर कार्यवाई आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार तलेली के निकट सुबह साढ़े आठ बजे बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार कोटलू निवासी सोनू व बरोटी निवासी रामधन घायल हो गए। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।